फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Former CM Chautala talked about formation of Third Front

राजनीति: पूर्व सीएम ओपी चौटाला बोले- दिल्ली जाकर विपक्षी नेताओं को साथ लेकर बनाऊंगा तीसरा मोर्चा

Sun, 07 Nov 2021 02:07 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल(हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल(हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 07 Nov 2021 02:07 AM IST
सार

शनिवार को कैथल में इनेलो के प्रदेश महासचिव अशोक जैन के प्रतिष्ठान पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में तीसरे मोर्चे के गठन की बात कही।

विज्ञापन
Former CM Chautala talked about formation of Third Front
मीडिया से बातचीत करते पूर्व सीएम ओपी चौटाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा की ऐलनाबाद विधानसभा सीट से चुनाव में इनेलो की जीत के बाद शनिवार सायं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला हरियाणा के कैथल जिले में पार्टी के प्रदेश महासचिव अशोक जैन के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने फूलों से उनका स्वागत किया। 

विज्ञापन


यहां मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐलनाबाद चुनाव में जीत के बाद अब वे दिल्ली जा रहे हैं। जहां गैर कांग्रेसी विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे और उन्हें जोड़कर तीसरे मोर्चे का गठन करेंगे। क्योंकि देश की जनता कांग्रेस व भाजपा से तंग आ चुकी है। उन्होंने कहा कि इनेलो के संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। दिल्ली बॉर्डर पर 36 बिरादरी के लोग सरकार के खिलाफ लामबंद हैं। इसी एकजुटता का परिणाम है कि सरकार को ऐलनाबाद चुनाव में मिली भाजपा की हार के बाद पेट्रोल व डीजल के रेट घटाने पड़े। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्होंने दुनिया के 152 देशों का दौरा कर वहां की राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक परंपराओं को समझा था। वहां जाकर एक बात प्रसन्नता होती थी कि भारत वर्ष एक ऐसा अकेला देश है, जहां सभी धर्म और मजहब के मानने वाले लोग हैं। लेकिन वे प्रेम से रहते हैं। अब एक ऐसा समय आ गया है, जब भाजपा ने जात-पात का जहर फैलाकर देश के लोगों को बांटने का काम किया। इस कारण देश का बुरा हाल हुआ है। ऐलनाबाद चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि उन्होनें सुना था कि सत्ता पक्ष के खिलाफ विपक्ष के लोग जुड़ा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐलनाबाद के उप-चुनाव में इनेलो के उम्मीदवार के खिलाफ सरकार समेत सारे विपक्षी दल एकत्रित हो गए। हर हथकंडा अपनाने के बाद भी इनेलो की जीत हुई। वर्ष 2005 में वे खजाने में 2000 करोड़ से भी अधिक रुपया नकद छोडर्क गए थे। आज हरियाणा सरकार पर ढाई लाख करोड़ से भी ज्यादा का कर्ज है। सरकार की कार्यप्रणाली ऐसी है कि कर्ज लेकर लूट कर खाया है। ऐलनाबाद के नतीजों के बाद सरकार में भगदड़ मचेगी। सरकार में शामिल लोग इनेलो में आएंगे और यह सरकार टूट जाएगी। जिससे मध्य अवधि चुनाव होंगे। जिसमें इनेलो की सरकार बनेगी। चौटाला ने कहा कि डीएपी किसान को मिल नहीं रहा। किसान की फसल मंडियों में पड़ी है। लेकिन डीजल व पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। जबकि हवाई जहाज का किराया घट रहा है।


यह भी पढ़ें ः हरियाणा: बर्बाद फसल का मिलेगा बढ़ा हुआ मुआवजा, प्रभावित किसानों का 1 माह का बिजली बिल होगा माफ, सीएम ने की घोषणा

इस मौके पर उनके साथ पार्टी प्रदेश महासचिव अशोक जैन, प्रवक्ता ऋषिपाल राणा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शशिभूषण वालिया, जिला अध्यक्ष एवं सरपंच राजा राम माजरा, शहरी अध्यक्ष सतीश गर्ग, हलका अध्यक्ष अनिल तंवर,  कलायत हलका अध्यक्ष मा. बलबीर मटौर, पवन ढुल एडवोकेट, अमित सिरटा, रूपा सैनी,  शमशेर कुराड़, जिला पार्षद इंद्र पाई,  राममेहर खुराना, महावीर पट्टी अफगान, विकास गुहणा, सोनू संगतपुरा व जाट कॉलेज के पूर्व प्रधान रणबीर फौजी सहित भारी संख्या में इनेलो पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed