Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Form a committee to redress women's grievances: DC

महिलाओं की शिकायतों के निवारण के लिए समिति का करें गठन : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Form a committee to redress women's grievances: DC
कैथल। उपायुक्त अपराजिता ने बताया कि महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और भेदभाव रहित कार्यस्थल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से भारत सरकार की ओर से कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध एवं निवारण) अधिनियम, 2013 (पॉश एक्ट, 2013) लागू किया गया है। इस अधिनियम के तहत प्रत्येक सरकारी और निजी संस्थान में महिलाओं की शिकायतों के निवारण के लिए आंतरिक शिकायत समिति का गठन अनिवार्य किया गया है। इसलिए जिन विभागों और संस्थानों ने अभी तक समिति का गठन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द इसका गठन करें और महिलाओं के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से सी बॉक्स पोर्टल संचालित किया जा रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से महिलाएं अपने कार्यस्थल पर होने वाले यौन उत्पीड़न की शिकायत ऑनलाइन दर्ज कर सकती हैं और शिकायत के निवारण की प्रक्रिया पर भी निगरानी रख सकती हैं।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी सपना ने बताया कि कई बार जानकारी के अभाव में महिलाएं अपने अधिकारों और उपलब्ध शिकायत निवारण तंत्र का लाभ नहीं उठा पाती हैं। इसलिए आवश्यक है कि प्रत्येक महिला अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहे और किसी भी प्रकार के यौन उत्पीड़न की स्थिति में बिना किसी डर या संकोच के शिकायत दर्ज करवाए। उन्होंने बताया कि सरकारी, निजी, अस्थायी, संविदा और घरेलू कार्यों से जुड़ी महिलाएं भी इस व्यवस्था का लाभ उठा सकती हैं। शिकायत दर्ज करने के लिए महिलाएं पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed