फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Forgiveness and union first place in race competition

Kaithal News: दौड़ प्रतियोगिता में माफी और मिलन को पहला स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Forgiveness and union first place in race competition
34-कैथल। गांव धुंधरेहड़ी में नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में विज? - फोटो : Kaithal
कैथल। गांव दुंधरेहड़ी के खेल मैदान में नेहरू युवा केंद्र कैथल के तत्वावधान में ग्रामीण युवा विकास मंडल दुंधरेहड़ी व ग्रामीण खेल क्लब गुहणा के सहयोग से दो दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के अंतर्गत कबड्डी नेशनल स्टाइल, रस्साकशी, 200 मीटर लड़कियों की रेस, 400 मीटर लडकों की रेस, लॉन्ग जम्प खेल प्रतियोगिताओं करवाई गई। दौड़ प्रतियोगिताओं में माफी और मिलन अव्वल रहे।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर गांव सिरटा की टीम रही। दूसरा स्थान गांव दुंधरेहड़ी की टीम ने हासिल किया। लॉन्ग जंप में प्रथम स्थान पर सौरभ और दूसरे स्थान पर अनिकेत रहा। 200 मीटर लड़कियों की दौड़ में माफी प्रथम स्थान पर रहीं। दूसरा स्थान मनीषा ने प्राप्त किया। 400 मीटर लड़कों की दौड़ में मिलन अव्वल रहे। दूसरा स्थान सौरभ ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में गांव दुंधरेहड़ी के सरपंच सुखविंदर एवं मशहूर कबड्डी प्लेयर व समाजसेवी सियाराम पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी दीक्षा मिश्रा ने की। कार्यक्रम में मंच संचालन असीम ने किया व रेफरी की भूमिका कोच सुरेंदर व कोच शेर सिंह ने निभाई। इस अवसर पर संदीप, रमन, नरेश चहल, कामराज व तरसेम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed