फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Football player Abhishek won gold medal at the national level

Kaithal News: फुटबॉल खिलाड़ी अभिषेक ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते स्वर्ण पदक

Fri, 13 Feb 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 13 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Football player Abhishek won gold medal at the national level
फुटबॉल खिलाड़ी अभिषेक - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिले के गांव ग्योंग मूल निवासी और वर्तमान में कैथल की भगत सिंह कॉलोनी में रहने वाले 18 वर्षीय युवा फुटबॉल खिलाड़ी अभिषेक ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। अभिषेक वर्तमान में एनआईएलएलएम विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हैं और बचपन से ही खेलों के प्रति समर्पित रहे हैं। उनके पिता गुरदेव सिंह हरियाणा पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। परिवार में उनका एक छोटा भाई भी है।

अभिषेक की उपलब्धियों से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता के पीछे माता-पिता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पिता गुरदेव सिंह ने पुलिस विभाग में व्यस्त जिम्मेदारियों के बावजूद अपने बेटे को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया। अभिषेक अपने पिता को अपना आदर्श मानते हैं और कहते हैं कि उनके अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा से उन्हें निरंतर प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन

12 साल की उम्र से शुरू किया अभ्यास

अभिषेक ने मात्र 12 वर्ष की आयु में ही फुटबॉल खेलना शुरू कर दिया था। शुरुआत से ही उनका लक्ष्य बड़ा खिलाड़ी बनकर देश का नाम रोशन करना रहा है। सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और लगातार मेहनत जारी रखी।उनकी दिनचर्या बेहद अनुशासित है। वे प्रतिदिन सुबह 5:30 से 7:30 बजे तक कड़ा अभ्यास करते हैं और शाम को 3:30 से 6:30 बजे तक नियमित प्रशिक्षण लेते हैं। उनकी मेहनत का ही परिणाम है कि आज वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। वे पुलिस लाइन में कोच पवन सैनी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जहां उन्हें बेहतर सुविधाएं और पेशेवर प्रशिक्षण मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपलब्धियां
n
फेडरेशन नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

n
सीबीएसई नेशनल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया, जो बड़ी उपलब्धि है।

n
जिला स्तर पर तीन बार प्रथम स्थान हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

n
प्रतिष्ठित सुब्रतो कप में दो बार प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता।
कोच पवन सैनी का कहना है कि अभिषेक में असाधारण प्रतिभा है। यदि उन्हें इसी तरह प्रोत्साहन और बेहतर सुविधाएं मिलती रहीं तो वे भविष्य में राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उनकी फिटनेस, खेल के प्रति समर्पण और सकारात्मक सोच उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अलग पहचान देती है।अभिषेक की उपलब्धियां अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा हैं।


उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनका सपना है कि वे एक दिन अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करें

और तिरंगा लहराकर देश का मान बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed