फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Food inspector suspended responsible for sending spoiled wheat to the depot in Anna Utsav

अन्न उत्सव में डिपो पर खराब गेहूं भेजने के जिम्मेवार फूड इंस्पेक्टर सस्पेंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Food inspector suspended responsible for sending spoiled wheat to the depot in Anna Utsav
मायापुरी कॉलोनी में अन्न उत्सव के दौरान खराब गेहूं भेजने के जिम्मेवार फूड इंस्पेक्टर को विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। साथ ही जिस डिपो पर खराब गेहूं पहुंचा था, उसे भी सील कर दिया गया है। मौके पर सीएम फ्लाइंग भी पहुंचीं थीं, लेकिन गेहूं ठीक पाए जाने पर सैंपल नहीं लिया गया। विभाग का कहना है कि डिपो धारक ने देरी से खराब गेहूं की सूचना दी, इसीलिए उसका डिपो सील किया गया है।
विज्ञापन

गत 17 व 18 अगस्त को खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा अन्न उत्सव मनाया गया था। जिसमें मायापुरी कॉलोनी में खराब गेहूं की सूचना मिलने गेहूं को बदल दिया गया था। अब बुधवार को सात दिन बाद डिपो पर विभाग की टीम अधिकारी विक्रमदत्त की अगुवाई में पहुंची। जहां डिपो को सील कर दिया गया। साथ में सीएम फ्लाइंग टीम भी थी। लेकिन गेहूं की गुणवत्ता ठीक पाए जाने पर टीम ने सैंपल नहीं लिया। सीएम फ्लाइंग के डीएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि वे खराब गेहूं के सैंपल लेने आए थे, लेकिन अब गेहूं सही पाया गया है, जिस कारण उन्होंने सैंपलिंग नहीं की।
विज्ञापन

वहीं, डिपो धारक सुरेंद्र ने बताया कि उसने खुद अधिकारियों को बताया दिया था कि इस बार सप्लाई खराब अनाज की आई है। हालांकि उसे बदल भी दिया गया था, लेकिन उसे अधिकारियों ने यह तक नहीं बताया कि डिपो सील क्यों किया जा रहा है? शायद यह भी कारण हो सकता है कि उसने लोगों के विरोध को देखते हुए खराब अनाज आने की सूचना अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में डीएफएससी प्रमोद कुमार ने कहा कि खराब गेहूं 15 अगस्त को पहुंचा था। 17 अगस्त तक डिपो धारक द्वारा सूचना नहीं दी गई। इसके बाद सूचना आई थी तो इस डिपो का गेहूं बदल दिया गया था। डिपो धारक को समय पर ही सूचना देनी चाहिए थी। इसी कारण डिपो सील किया गया है। साथ ही ऐसा गेहूं भेजने के लिए जिम्मेवार फूड इंस्पेक्टर दीपक को भी सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed