{"_id":"673668aef518fce4cf0d829d","slug":"fog-continues-visibility-remains-30-to-50-meters-kaithal-news-c-18-1-knl1004-519763-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: धुंध का असर जारी, 30 से 50 मीटर रही दृश्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: धुंध का असर जारी, 30 से 50 मीटर रही दृश्यता
Fri, 15 Nov 2024 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 15 Nov 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में वीरवार को लगातार दूसरे दिन भी धुंध पड़ी। धुंध के चलते सुबह के समय महज 30 से 50 मीटर की दृश्यता रही। इस कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी कम हुई। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज कर गई। दूसरे दिन भी यह 19 से 17 डिग्री पर पहुंच गया है। जबकि अधिकतम तापमान भी 31 से 28 डिग्री पर लुढ़क गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस बार ठंड का प्रकोप जल्द शुरू हो सकता है।
सुबह के समय ओस की बूंदें गिरने से तापमान में कमी आई। दिनभर हल्की धूप हीं नजर आई। लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए। धुंध से गेहूं की बिजाई के अनुकूल मौसम बन रहा है। सुबह स्माॅग और धुंध के कारण वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी। सुबह के समय दृश्यता 10 से 12 मीटर रही। इस कारण वाहन सड़कों पर रेंगते दिखे। खासकर स्कूली वाहन चालक परेशानी में दिखे।
कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य विज्ञानी डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अब नवंबर महीने में भी लगातार धुंध होने का अनुमान है। वर्मा ने बताया कि इस मौसम में न तो गेहूं को कोई नुकसान है और न ही कोई लाभ। बताया कि इस मौसम में सब्जियों की फसल को लाभ होगा। बताया कि वीरवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
रोडवेज बस में सवार हो बराती सहित जींद गया दूल्हा
कैथल। पिछले दो दिनों से धुंध के साथ स्माग होने के कारण लगातार दृश्यता कम हो रही है। ऐसे में धुंध और स्मॉग ने कैथल के तितरम मोड़ पर बरात का रास्ता रोक लिया। ऐसे में रोडवेज बस बरात का सहारा बनी और दूल्हा सहित नौ बराती रोडवेज बस में बैठकर जींद पहुंचे। यह घटना मंगलवार रात की है। बस में बैठे दूल्हे व बारातियों का फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, कैथल निवासी आदित्य जींद के सफीदों रोड पर होटल में जाना था। बरात कैथल से चली लेकिन धुंध में दृश्यता 10 मीटर से भी कम थी, इसलिए गाड़ियां आगे नहीं चल पाई। तितरम मोड़ के पास सड़क के एक तरफ सभी गाड़ियां खड़ी हो गईं। संवाद