{"_id":"65fb3a17037120e1c7091d44","slug":"flood-of-devotion-in-sisla-dham-kaithal-news-c-18-1-knl1004-352135-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सिसला धाम में श्रद्धा का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सिसला धाम में श्रद्धा का सैलाब
Thu, 21 Mar 2024 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। फाल्गुन महोत्सव के उपलक्ष्य में एकादशी पर बुधवार को सिसला श्याम धाम में भव्य मेला लगा। सुबह पांच बजे से ही बाबा के धाम श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए थे। सुबह से देर रात तक हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन किए। साथ ही श्रद्धालुओं ने भव्य निशान यात्रा निकाली और मंदिर मंदिर में बाबा श्याम के भजनों पर जमकर झूमे।
वीर बर्बरीक श्याम तीर्थ समिति के सदस्यों ने भंडारा लगाया। श्रद्धालुओं ने भंडारे में चाय, पूरी, सब्जी व हलवे का प्रसाद ग्रहण किया। वीर बर्बरीक श्याम तीर्थ समिति के प्रधान सुभाष सिसला ने कहा कि बाबा श्याम की कृपा से देशभर में आज बाबा श्याम के सिसला धाम का नाम हो रहा है। देशभर से श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए आ रहे हैं। समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारा व चाय, बिस्किट की व्यवस्था की गई। सभी श्रद्धालुओं ने लाइनों में लगकर शांतिपूर्वक बाबा श्याम के दर्शन किए। युवा युवा लाइनों में लगकर सेल्फी लेते हुए दिखाई दिए।
मंदिर के बाहर लगा भव्य मेला
सिसला श्याम में मंदिर के बाहर मेले में विभिन्न प्रकार की बाबा श्याम की प्रतिमाएं, बच्चों के खिलौने, प्रसाद, बाबा की मोरछड़ी, गुलाब, माला, आर्टिफिशियल ज्वेलरी सहित अन्य सामान की बिक्री हो रही थी। श्रद्धालु सबसे पहले प्रसाद, मोर छड़ी, गुलाब व इत्र की खरीदारी कर रहे थे। दिनभर दुकानदारों की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन
कई जगहों पर निकाली निशान यात्रा
कैथल। सनातन संस्कृति में ध्वजा विजय की प्रतीक मानी जाती है इसीलिए श्याम बाबा को यही निशाना चढ़ाने की परंपरा है। यह निशान श्याम बाबा द्वारा दिए गए बलिदान और दान का प्रतीक माना जाता है।
अमरगढ़ गामड़ी के खटीक मोहल्ला से शुरू होकर शहर में बाबा श्याम के मंदिर तक भव्य निशान यात्रा निकाली। यह यात्रा खटीक मोहल्ले से न्यू करनाल रोड, लघु सचिवालय रोड, पिहोवा चौक से खाटू श्याम मंदिर में पहुंची। इस दौरान महिला व बच्चों ने रंग गुलाल उड़ाकर व बाबा श्याम के भजनों पर जमकर झूमे। श्रद्धालुओं ने भव्य निशान यात्रा के दौरान रास्ते में आने वाले सभी लोगों को प्रसाद वितरित किया।
इस अवसर पर सन्नी पंवार, गुरबख्श, अमित, मुकेश, पवन, बोबी, कंवलजीत, प्रमोद, प्रियंका, काजल, अंजलि, यश्वी मौजूद रहे। संवाद