{"_id":"6a15f1242ec79f91710de919","slug":"flies-sitting-on-pots-are-spreading-diseases-in-the-village-kaithal-news-c-245-1-kn11005-149896-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मटकों पर बैठ रहीं मक्खियां गांव में फैला रहीं बीमारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मटकों पर बैठ रहीं मक्खियां गांव में फैला रहीं बीमारियां
विज्ञापन
मटकों पर बैठी मक्खियां
कसान। जिले के गांव किच्छाना में खेतों में किए जा रहे मछली पालन के कारण ग्रामीण इन दिनों मक्खियों के बढ़ते प्रकोप से परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मछली पालन करने वाले लोग तालाबों में मरे हुए मुर्गों को काटकर डाल रहे हैं जिसकी वजह से पूरे गांव में मक्खियां फैल गई हैं।
ग्रामीण बताते हैं कि हालात इतने खराब हैं कि बस स्टैंड पर यात्री कुछ मिनट भी खड़े नहीं हो पा रहे हैं। बस स्टैंड पर रखे पानी के मटकों पर भी मक्खियां बैठ जाती हैं जिससे गंदगी फैल रही है। इस कारण गांव में बीमारियां फैलने का अंदेशा फैल गया है। मक्खियों के कारण बस चालक भी अपनी बसें वहां खड़ी करने से बच रहे हैं।
एसडीएम से मिले ग्रामीण : इस समस्या के लिए ग्रामीण मुख्तियार और मंजीत ने कैथल के समाधान शिविर में एसडीएम संजय कुमार को शिकायत दी। शिकायत में ग्रामीणों ने बताया कि मछली पालन करने वालों से इस संबंध में बात की गई थी लेकिन उन्होंने विवाद शुरू कर दिया। ग्रामीण मुख्तियार ने कहा कि गांव का माहौल ऐसा है कि वहां एक मिनट के लिए खड़ा होना भी मुश्किल है। एसडीएम संजय कुमार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि स्थानीय बीडीपीओ के माध्यम से समस्या का समाधान करवाया जाएगा।