{"_id":"6862e8065681c11eec02fdfe","slug":"flaws-found-in-15-school-buses-of-kaithal-kalayat-block-kaithal-news-c-18-1-knl1004-681627-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कैथल, कलायत खंड की 15 स्कूल बसों में मिलीं खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कैथल, कलायत खंड की 15 स्कूल बसों में मिलीं खामियां
Tue, 01 Jul 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। स्कूलों की छुट्टियों के बाद छात्र परिवहन की तैयारी के तहत आरटीए विभाग ने निजी स्कूल बसों की फिटनेस जांच के लिए विशेष अभियान चलाया है। इसी क्रम में सोमवार को कैथल की विस्तार अनाज मंडी में कैथल और कलायत खंड की निजी स्कूल बसों की जांच की गई।
जांच के लिए 76 बसों को बुलाया गया था, लेकिन केवल 41 बसें ही जांच के लिए पहुंचीं। इनमें से 15 बसों में विभिन्न प्रकार की तकनीकी और सुरक्षा से जुड़ी खामियां पाई गईं। आरटीए विभाग की ओर से इन्हें एक सप्ताह के भीतर खामियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।
आरटीए विभाग अब तक जिले भर में लगभग 700 स्कूल बसों की जांच कर चुका है, जिनमें से 190 बसें मानकों पर खरी नहीं उतरीं। विभाग द्वारा लगातार तीसरे दिन यह जांच अभियान चलाया गया। शुक्रवार को गुहला और सीवन खंड, शनिवार को पूंडरी और राजौंद खंड की बसों की जांच की गई थी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि स्कूल बसों की फिटनेस जांच अनिवार्य रूप से 100 प्रतिशत होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।