फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Flagship schemes will be discussed in Sanskrit University

Kaithal News: संस्कृत विवि में फ्लैगशिप योजनाओं पर होगा मंथन

Tue, 26 Aug 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 26 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Flagship schemes will be discussed in Sanskrit University
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय व महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को दोपहर 12 बजे फ्लैगशिप योजनाओं पर विश्वविद्यालय के टीक परिसर में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य

छात्रों और युवाओं को केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं से परिचित कराना और उन्हें विकसित भारत @2047 के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन


इस कार्यशाला में डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी और विशेषज्ञ इन योजनाओं के उद्देश्य, लाभ और समाज पर उनके प्रभाव के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यशाला का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. संजय गोयल द्वारा किया जाएगा। विश्वविद्यालय के युवा भारत (माई भारत) के नोडल अधिकारी डॉ. गोविंद वल्लभ ने बताया कि यह कार्यशाला कुलपति प्रो. राजबीर सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न होगी


जिसकी अध्यक्षता कुलसचिव प्रो. संजय गोयल करेंगे। इस कार्यशाला में जिला युवा अधिकारी मोहित नेहरा भी उपस्थित होंगे। साथ ही कार्यशाला में अलग-अलग योजनाओं के विशेषज्ञ अपनी प्रस्तुति देंगे। हमारा लक्ष्य है कि देश का हर युवा सरकार की इन योजनाओं को समझे और उनका लाभ उठाए। यह कार्यशाला इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed