फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   flag march

थाना प्रबंधकों द्वारा शहर, कस्बों व गांवों में निकाला गया फ्लैग मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
flag march
जिला पुलिस के सभी थाना प्रबंधकों द्वारा अपने क्षेत्र के शहर, कस्बों व गांवों में फ्लैग मार्च निकाला गया। अगुवाई संबंधित क्षेत्र के डीएसपी व थाना प्रबंधकों द्वारा की गई। किसान आंदोलन के चलते आम जन के जान की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च के दौरान नागरिकों को संदेश दिया गया कि किसी भी व्यक्ति को कानून-व्यवस्था व शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस द्वारा नागरिकों को जागरूक किया गया कि झूठी अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि डीएसपी एईसी दलीप सिंह की अगुवाई में शहर थाना प्रबंधक सबइंस्पेक्टर शिवकुमार व सिविल लाइन प्रबंधक एसआई विलाशा राम की टीम लघु सचिवालय से करनाल चौंक, सेक्टर 19, ढांड रोड, लाला लाजपतराय रोड, विश्वकर्मा चौंक, पिहोवा चौंक, कमेटी चौंक, माता गेट, सीवन गेट, चंदाना गेट, शक्तिनगर, रामनगर, मॉडल टाऊन, रेलवे ओवरब्रिज से पुराना बस स्टैंड होते हुए वापस लघु सचिवालय पहुंची। डीएसपी मुख्यालय कुलवंत सिंह की अगुवाई में पुलिस द्वारा थाना सदर व थाना तितरम क्षेत्र के गांवों में, डीएसपी पूंडरी रविंद्र कुमार सांगवान की अगुवाई में थाना ढांड व पूंडरी क्षेत्र में, डीएसपी कलायत सुनील कुमार की अगुवाई में थाना कलायत व राजौंद क्षेत्र के गांवों में और डीएसपी गुहला किशोरी लाल के नेतृत्व में थाना सीवन, गुहला व चीका क्षेत्र के गांवों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी व अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed