फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Five years imprisonment for selling smack

Kaithal News: स्मैक बेचने में दोषी को पांच साल की कैद

Sun, 05 Nov 2023 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 05 Nov 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Five years imprisonment for selling smack
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. अमित कुमार गर्ग की अदालत ने स्मैक बेचने के दोषी सुनील उर्फ बिल्लू को पांच वर्ष कठोर कारावास व 50 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। पुलिस ने अपराधी से 172 ग्राम स्मैक बरामद की थी। इस बारे में एसआई अजीत राय ने चार अप्रैल 2016 को थाना सिविल लाइन थाना में एनडीपीएस नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब स्टांस एक्ट की धारा 21, 27, 29 (61) के तहत केस दर्ज किया गया था।

राज्य की ओर से केस की पैरवी डीडीए सुखदीप सिंह ने की। उन्होंने दायर किए केस के मुताबिक बताया कि घटना के दिन पुलिस की टीम करनाल रोड स्थित पदमा सिटी मॉल के पास मौजूद थी। सूचना पर कैथल के सुभाष नगर निवासी सुनील उर्फ बिल्लू घर पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही वह एक बंद प्लास्टिक का डिब्बा लेकर भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन


जब मजिस्ट्रेट के सामने उसकी तलाशी ली गई तो उसे पास से 172 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चालान तैयार करके अदालत के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में कुल 11 गवाह पेश किए गए। अदालत ने आरोपी को भी बचाव का अवसर दिया। सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायालय ने सुनील को दोषी पाया व पांच साल के कारावास व 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed