फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Five thousand applications for driver-conductor

सरकारी नौकरी का क्रेज या बेरोजगारी की मार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Five thousand applications for driver-conductor
कैथल। रोडवेज विभाग में चालक, परिचालक और वर्कशॉप में नौकरी पाने की खातिर प्रशिक्षण के लिए पांच हजार से अधिक युवाओं ने आवेदन कर दिए। सोमवार को बस स्टैंड परिसर में आवेदन जमा कराने के लिए युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ बढ़ती देख विभाग के विभाग के कर्मचारियों ने बिना पूरी जांच-पड़ताल के आवेदन जमा करा लिए। साथ ही आवेदनकर्ताओं का वर्कशॉप में टेस्ट भी लिया गया। प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं का विभाग प्रमाणपत्र जारी करेगा। प्रमाणपत्र रोजगार निगम के पोर्टल पर अपलोड करना होगा। जब विभाग को चालकों और परिचालकों की जरूरत पड़ेगी, तब प्रशिक्षण पा चुके युवाओं को नियुक्ति देने में विभाग वरीयता देगा। रोडवेज डिपो में जल्द ही नई बसें आने का अनुमान है। बसों को चलाने के लिए विभाग को चालक और परिचालकों की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए विभाग पहले से ही तैयारी में जुट गया है ताकि बसों को चलाने में चालक और परिचालकों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

प्रशिक्षण रोडवेज विभाग आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद हैवी लाइसेंस वाले चालकों के साथ परिचालक का लाइसेंस वाले युवाओं को प्रशिक्षण देगा। चालक को बस चलाने के बारे में जानकारी दी जाएगी। वहीं परिचालकों को टिकट संबंधित पंचों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। चालक से तीन साल के अनुभव के साथ हैवी लाइसेंस, 18 से 42 वर्ष के साथ मेडिकल फिटनेस भी जांच की जाएगी। परिचालक के पास लाइसेंस होना चाहिए। चालक-परिचालक के टेस्ट में पास होने वाले चालकों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा। वहीं परिचालकों को प्रशिक्षण के समय बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

वर्कशॉप में लिया चालकों का टेस्ट
वर्कशॉप में विभाग की ओर से चालकों का टेस्ट लिया जा रहा है। इसमें चालकों से बस चलवाकर देखी जा रही है। यह पूरी प्रक्रिया महाप्रबंधक अजय गर्ग व टीएम रोहताश जांगड़ा की देखरेख में हुई। सोमवार को चालक पद के लिए 100 युवाओं ने टेस्ट दिए। इनमें से 45 युवाओं ने टेस्ट पास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद एक प्रमाणपत्र दिया जाएगा। सभी को यह प्रमाणपत्र रोजगार पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इन युवाओं को नौकरी में प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed