फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Five new polling stations to be built in Kaithal assembly constituency

कैथल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में बनेंगे पांच नए मतदान केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Five new polling stations to be built in Kaithal assembly constituency
कैथल विधानसभा क्षेत्र में पांच नए मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इसके लिए प्रशासन ने स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही सभी सहायक चुनाव अधिकारियों को अपने लेवल पर बैठक करके बूथों के बारे में पूर्ण फीड बैक लेने के आदेश जारी किए गए हैं। मुख्यत: 13 अगस्त तक बूथों के संदर्भ में राजनीतिक पार्टियों से सुझाव भी मांगे गए हैं। जिले कैथल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में आने वाले 5 नए मतदान केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं, जिसके बाद बूथों की संख्या 805 हो जाएगी। उन्होंने राजनीतिक पार्टियों का आह्वान किया कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में बीएलए अर्थात् बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में मतदान केंद्रों रेशनलाइजेशन के संदर्भ में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए दी। डीसी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों अनुसार जिले में स्थापित मतदान केंद्रों पर 1500 से अधिक मतदाता एक मतदान केंद्र में नहीं होने चाहिए। हिदायतों अनुसार जिला में पड़ने वाले कैथल-17 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 5 नए मतदान केंद्र प्रस्तावित किए जाने हैं तथा 5 मतदान केंद्रों के भवनों में परिवर्तन किया जाना है। जिला की अन्य विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नए मतदान केंद्र स्थापित किए जाने बारे कोई प्रस्ताव नहीं है। इसके लिए निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी 13 अगस्त तक वर्तमान में स्थापित व प्रस्तावित मतदान केंद्र भवनों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रमाण पत्रों सहित जिला निर्वाचन कार्यालय में जाम करवा दें।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि नए प्रस्तावित मतदान केंद्र उसी मतदान केंद्र भवन परिसर या उसके समीप स्थापित स्कूल भवन में बनाए जाने हैं। अगर किसी राजनीतिक दल का कोई सुझाव या अपत्ति है तो आगामी 13 अगस्त तक जिला निर्वाचन कार्यालय में अवश्य भिजवा दें। इस अवसर पर एडीसी सतबीर सिंह कुंडू, एसडीएम डॉ. संजय कुमार, वीरेंद्र ढुल, सीटीएम अमित कुमार, नायब तहसीलदार शमशेर सिंह, डीआईओ दीपक खुराना, बिजेंद्र सिंह, राजनीतिक पार्टी प्रतिनिधियों में गुलाब सिंह, सुरेंद्र रांझा, रामेहर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed