{"_id":"60f320578ebc3e6d3b300d6a","slug":"five-new-cases-of-corona-kaithal-news-knl76859956","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के पांच नए मामले मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के पांच नए मामले मिले
विज्ञापन
जिले शनिवार को में कोरोना के पांच नए मामले सामने आए हैं। वहीं तीन व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी है। अब 19 एक्टिव केस बचे हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार जिले में 11 हजार 198 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 835 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी तक लिए गए 2 लाख 99 हजार 681 में से 2 लाख 88 हजार 728 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले का रिकवरी रेट 96.7 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.7 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3.0 प्रतिशत है। 19 कोरोना के एक्टिव केस रह चुके हैं। जिनमें 14 मरीज होम आइसोलेशन, नागरिक अस्पताल में एक तथा अन्य में 4 है।
जिले मेें अभी तक 3 लाख 10 हजार 360 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 2 लाख 62 हजार 5 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 48 हजार 355 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। शनिवार को 4086 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। स्टॉक में 12210 वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिसमें से 9790 कोविशील्ड तथा 2420 कोवॉक्सीन है।
कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। शनिवार को आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथी डॉक्टर्स के साथ मंथन किया गया और उनसे सहयोग की अपील की। उन्होंने डॉक्टर्स का आह्वान किया कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न किया जाए। यदि किसी डॉक्टर की लापरवाही मिली तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान हेल्पलाइन नंबर भी जारी करने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
लघु सचिवालय के कान्फ्रेंस हाल में आयोजित बैठक में जिले के लगभग 40 आयुर्वेदिक और होम्योपैथी डॉक्टर्स मौजूद थे। बैठक में प्रदीप दहिया ने डॉक्टर्स से बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने व लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करने के लिए सुझाव मांगे। जिसमें होम्योपैथी डॉक्टर उमेश कांत खन्ना की तरफ से वैक्सीनेशन के बाद और पहले लोगों में डर का जिक्र किया। डीसी ने तुरंत सीएमओ डॉ. शैलेन्द्र शैली को वैक्सीनेशन के लिए काउंसलिंग हेल्पलाइन नंबर जारी करने के आदेश दिए। इस हेल्पलाइन के जरिये लोगों में वैक्सीनेशन के बाद हो रही समस्याओं का समाधान किया जाएगा। रेडक्रॉस हरियाणा के पूर्व वाइस चेयरमैन रहे डॉक्टर मुकेश अग्रवाल ने बच्चों को योगा के लिए मोटिवेट करने, इम्यूनिटी बूस्टर, बच्चे तीनों समय का खाना खाएं, कोई भी डाइट स्किप न करें, विटामिन सी की गोली लेते रहने, भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से बचने की सलाह दी। जिला आयुष अधिकारी डॉ. सतपाल ने कहा कि कोरोना से सबसे ज्यादा खतरा श्वसन तंत्र को होता है योग शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है। बैठक में सीएमओ डॉ. शैलेंद्र शैली ममगाईं, डॉ नीलम कक्कड़, डॉ. मक्कड़, डॉ. ललिता समेत शहर के प्रमुख आयुर्वेदिक व होम्योपैथी डॉक्टर्स मौजूद रहे। शनिवार को गांव रमाणा रमाणी में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमन लता के निर्देशों पर कोरोना वैक्सीन का मेगा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में ग्रामीणों को कोविशील्ड की पहली व दूसरी डोज लगाई गई। लोगों में कोरोना वैक्सीन के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला।
शिविर में कोविशील्ड वैक्सीन के कुल 254 डोज लगाई गई। नवीन नैन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अपने परिवार, समाज व देश हित में वैक्सीनेशन जरूर लगवाएं व अपने आस पड़ोस के लोगों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर रीटा देवी वैक्सीनेटर, स्वास्थ्य निरीक्षक राकेश सिवाच, स्वास्थ्य कर्मी श्रवण करोड़ा, गुरमान भुल्लर, सूचना सहायक प्रवीण रंगा, नरेंद्र हजवाना, मनरेगा मेट जगीर सिंह व राजेश कुमार, आशा वर्कर सुमन बाला, मूर्ति देवी व कांता देवी मौजूद रही। शहीद सुरेंद्र सिंह जन कल्याण ट्रस्ट एवं स्वास्थ्य विभाग गुहला की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांगथली के अंतर्गत कोविड टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 210 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। शिविर में रजिस्ट्रेशन का कार्य ऑपरेटर सुरेंद्र कुमार और टीकाकरण का कार्य वैक्सीनेशन अधिकारी सीमा के द्वारा किया गया। शिविर के लिए शहीद सुरेंद्र सिंह जनकल्याण ट्रस्ट के सदस्यों, गांवों की आशा वर्कर ने घर घर जा कर लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। गुरमेल सिंह ने कहा कि कोरोना वैक्सीन लगवाना सभी के लिए आवश्यक है। समय पर इस वैक्सीन को सभी लोग लगवा लें। कोरोना से बचाव के लिए यह सबसे जरूरी है। इस शिविर में कुलविंद्र कौर, पूजा, मधु, कमलेश, गुरमेल सिंह, जगमीत सिंह, जसबीर भूना, मनीष राणा, विक्रम व नरेंद्र ने सहयोग किया। संवाद