फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Five hundred years old Kothi Mata Temple

Kaithal News: पांच सौ साल पुराना कोठी माता मंदिर

Tue, 09 Apr 2024 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 09 Apr 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Five hundred years old Kothi Mata Temple
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल शहर के पार्क रोड पर कोठी माता मंदिर 500 से अधिक वर्ष पुराना है। यह मंदिर भाई उदय सिंह किला के समीप स्थित हैं। इसकी काफी ऐतिहासिक मान्यता भी है। यही कारण है कि नवरात्र पर्व पर इस मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा-अर्चना के लिए उमड़ती है।

मान्यता के अनुसार, यह मंदिर महाभारत कालीन है। इस मंदिर में नवरात्र पर्व के उपलक्ष्य में मां ज्वाला जी से अखंड ज्योत लाई जाती है। इस अखंड ज्योत के आगे ही श्रद्धालु नतमस्तक होते हैं। इसके साथ ही यहां पर नवरात्र के दिनों में सात दिवसीय महायज्ञ करवाया जाता है।
विज्ञापन


इसके साथ ही मंदिर में स्थापित मां का भव्य शृंगार किया जाता है। इसकी विशेषता यह भी है कि ज्वाला जी से अखंड ज्योति के साथ श्रृंगार का सामान भी यहां से ही लाया जाता है। नवरात्र के पहले दिन यहां पर हरा नारियल चढ़ाने की विशेष परंपरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर का यह है इतिहास ः मंदिर के पुजारी पंडित विनायक भारद्वाज का कहना है ऐतिहासिक मान्यता के अनुसार करीब 500 वर्ष पहले की घटना है कि भाई उदय सिंह के स्वप्न में आकर मां भगवती ने दर्शन दिए थे। जिसके बाद महल के बगल में स्थित जगह पर खुदाई करवाई थी। जिसके बाद यहां से मां भगवती की प्राचीन प्रतिमा निकली थी।

इसके बाद से यहां पर राजा द्वारा मंदिर का निर्माण करवाया गया। मंदिर से किले व महल तक गुफा बनाई गई। यह रास्ता गुफा तक जाता था। इसी गुफा के माध्यम से राजा द्वारा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते थे। मंदिर को मां राजेश्वरी के नाम से जाना जाता था। मंदिर में सप्तमी के दिन विशाल मेला लगाया जाता है। इस मेले की शुरुआत भी राजा उदय सिंह के समय से ही हुई थी।


इस बार नवरात्र पर यह रहेगा विशेष

पंडित विनायक भारद्वाज ने बताया कि इस बार नवरात्रि पर इस बार नवरात्र पर कन्या पूजन रात्रि में नित्य चलेगा और मां भगवती का अभिषेक किया जाएगा। नवमी पर नव दुर्गा महायज्ञ किया होगा और भव्य भंडारे का आयोजन हर नवरात्रों की भांति किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed