फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Five cases were heard in the Lok Adalat, one was settled on the spot.

Kaithal News: लोक अदालत में पांच मामलों की हुई सुनवाई, एक का मौके पर निपटारा

Thu, 22 Jan 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 22 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Five cases were heard in the Lok Adalat, one was settled on the spot.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला जेल में बुधवार को जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न न्यायालयों में लंबित पांच मामलों की सुनवाई की गई। इनमें से एक का मौके पर निपटारा हुआ। लोक अदालत का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में किया गया। यह आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय पराशर के निर्देशानुसार संपन्न हुआ।


इस विशेष लोक अदालत की अध्यक्षता मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कंवल कुमार ने की। सीजेएम कंवल कुमार ने बताया कि आगामी 14 मार्च को न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जो नागरिक अपने लंबित मामलों या विवादों का निपटारा आपसी सहमति से करना चाहते हैं, वे संबंधित न्यायालय या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कैथल के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article