फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Five accused of murderous attack arrested

Kaithal News: जानलेवा हमला करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Five accused of murderous attack arrested
कैथल। ढांड रोड पर ठेके के पास पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी भाणा निवासी कवि, शेरगढ़ निवासी साहिल, कुलतारण निवासी रमेश व धौंस निवासी राममेहर व राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नेहरू गार्डन कॉलोनी कैथल के रहने वाले विकास की शिकायत अनुसार वह 29 जून 2023 को विदेश से पढ़ाई करके आया है। उसका छोटा भाई ऑस्ट्रेलिया में रहता है। उसके पिता चरण सिंह ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। 30 जून की शाम को सात बजे वह अपने पिता के साथ ढांड रोड पर सैर कर रहा था। करीब साढ़े सात बजे शराब ठेके के पास एक गाड़ी से उतरे चार युवकों ने गंडासी व डंडे से उन पर हमला कर दिया था। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। उसके पिता को ज्यादा चोट लगने के कारण पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान चरण सिंह को लगी चोट को डॉक्टर ने प्राणघातक बताया। इस बारे मामले में हत्या के प्रयास की धारा जोड़ते हुए जांच की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी राजेंद्र की चरण सिंह के साथ रुपयों के लेनदेन के लिए रंजिश थी। पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तीन डंडे बरामद किए हैं। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed