फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Five accused of murder of LLB student arrested

Kaithal News: एलएलबी छात्र की हत्या के पांचों आरोपी गिरफ्तार

Wed, 30 Aug 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 30 Aug 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Five accused of murder of LLB student arrested
कलायत। पुलिस ने एलएलबी छात्र संजय की हत्या के पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस पर पिछले चार दिनों से शिमला गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहा धरना मंगलवार सायंकाल को समाप्त हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस कार्यवाही पर संतुष्टि जताई। इसके बाद तालमेल कमेटी ने धरना वापस लेने का एलान कर दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 24 अगस्त की सुबह शिमला गांव निवासी एलएलबी छात्र संजय का शव उसके पशुबाड़े में पंखे से लटका मिला था। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि क्रेटा कार में तीन युवक दो घंटे मृतक के पशु बाड़े में रुके थे। मृतक के शरीर पर चोटों के भी निशान थे और मौके पर कीटनाशक की शीशी भी मिली थी। डीएसपी सज्जन कुमार की टीम ने हर पहलू पर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तीन में से दो आरोपी दिवेश और सुजल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस की कार्यवाही पर असहमति जताते हुए गांव के लोगों ने 25 अगस्त देर सायं धरना देकर राष्ट्रीय राजमार्ग के रोकने का एलान कर दिया और 26 अगस्त को सुबह ग्रामीण धरने पर बैठ गए। डीएसपी सज्जन कुमार ने धरना पर बैठे लोगों से संवाद कर दो दिन में सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। सोमवार की शाम डीएसपी ने ग्रामीणों को बताया की तीसरा आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है और दोनों लड़कियों को नोटिस दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी के आश्वासन से असहमत लोगों ने मंगलवार सुबह से प्रदर्शन को उग्र करने का ऐलान कर दिया। मंगलवार सुबह से डीएसपी लगातार धरनारत लोगों से संवाद कर रहे थे। डीएसपी ने ग्रामीणों को बताया कि दोनों आरोपी लड़कियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पूर्व तीनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार व गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। लड़कियों की गिरफ्तारी को लेकर यदि वे लोग अपनी संतुष्टि करना चाहते हैं तो कैथल के महिला थाने में जाकर संतुष्टि कर सकते हैं। ग्रामीणों ने महिला थाना में जाकर अपनी संतुष्टि करने के बाद धरना समाप्त करने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed