{"_id":"6990bec4b62cb5191707f639","slug":"five-accused-arrested-in-navrajs-murder-case-kaithal-news-c-18-1-knl1004-846107-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नवराज की हत्या में पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नवराज की हत्या में पांच आरोपी गिरफ्तार
Sat, 14 Feb 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 14 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। रामथली गांव में बुधवार शाम हुई किशोर नवराज की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को पकड़ा किया है। इनमें चार नाबालिग हैं। मामले में नामजद सहित कुल 12 अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि कुछ समय पहले स्कूल में वॉलीबॉल खेलते समय नवराज के साथ उनकी कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर उन्होंने रंजिश पाल ली और योजनाबद्ध तरीके से उसे बुलाकर चाकू से हमला कर दिया। वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है।
गुहला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बीरभान के नेतृत्व में एसआई रामचंद्र और एसआई ईश्वर सिंह की टीम ने गांव रामथली निवासी 16 व 17 वर्षीय दो नाबालिगों, लदाना चक्कू निवासी 16 वर्षीय नाबालिग, खरकां निवासी 17 वर्षीय नाबालिग तथा डेरा खरका निवासी 20 वर्षीय नवजोत को गिरफ्तार किया। आरोपियों को शुक्रवार शाम गांव खरकां से काबू किया गया। चारों नाबालिगों को बाल सुधार गृह करनाल भेज दिया गया है, जबकि नवजोत को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बीरभान ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि 11 फरवरी को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे आरोपियों ने नवराज और उसके एक साथी को खरका रोड, रामथली से लदाना चक्कू की ओर जाने वाले रजबाहे पर बुलाया। वहां नवराज पर चाकू से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए।
मृतक के पिता, गांव खरका निवासी मंगल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने पांच नामजद सहित 12 अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। पकड़े गए नाबालिग सभी नवराज के साथ स्कूल और ट्यूशन में पढ़ते थे, जबकि 20 वर्षीय नवजोत को घटना स्थल पर नाबालिगों ने ही बुलाया था। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और मामले की गहन जांच जारी है।
यह था घटनाक्रम
11 फरवरी को नवराज को चाकू मारकर घायल कर दिया गया था। परिजन उसे शाह अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वीरवार को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और अंतिम संस्कार कर दिया गया।
घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश अभियान चलाया। कुछ स्थानीय युवाओं को संदेह के आधार पर सूचीबद्ध किया गया। आसपास के क्षेत्रों से सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए, जिसके आधार पर पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिली।