फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   First was waiting for salary, news of death came

Kaithal News: पहले वेतन का इंतजार था, आई मौत की खबर

Sun, 10 Sep 2023 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 10 Sep 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
First was waiting for salary, news of death came
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी (कैथल)। पूंडरी हलके के गांव टयोंठा के एक लगभग 22 वर्षीय युवक अरविंद की अमेरिका के कैलीफोर्निया में हत्या कर दी। परिजनों को उसके पहले वेतन का इंतजार था, आई उसकी मौत की खबर। मिली जानकारी के अनुसार जिस स्टोर पर वह काम कर रहा था, वहां पर लुटेरों ने उसे गोली से उड़ा दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन सदमे में हैं।
इस समय युवाओं में ज्यादा कमाई के लिए विदेश जाने का ऐसा चलन बढ़ा है कि वे अपनी पारिवारिक संपत्तियां तो गंवा ही रहे हैं साथ ही अपनी जान का भी जोखिम उठा रहे हैं। इसी सोच का शिकार गांव टयोंठा का अरविंद भी हुआ। वह डोंकी के रास्ते भारत से अमेरिका पहुंचा था। वहां पहुंचे हुए मुश्किल से तीन ही महीने हुए थे कि उसकी जान चली गई। अरविंद के पिता के पास एक एकड़ जमीन थी और वह ईट-भट्ठा पर ट्रैक्टर चलाते हैं। अरविंद के पिता ने एक एकड़ जमीन बेचकर उसे डोंकी के रास्ते अमेरिका पहुंचाया था।
विज्ञापन

कैलिफोर्निया स्थित एक स्टोर पर लगे उसे एक महीना भी नहीं हुआ था कि उसकी जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार, बीते दिन अरविंद स्टोर पर ड्यूटी पर था। वहां पर लूटमार के इरादे से कुछ नीग्रो घुसे और उन्होंने अरविंद को गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। उसकी मौत का समाचार पाकर जहां परिवार गहरे सदमे में है तो वहीं पूरे गांव में एक युवा को खोने का गम व मातम पसरा हुआ है। अरविंद दो बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका से पहला वेतन भी नहीं मिला
गांव टयोंठा के सरपंच बिरजू राणा ने बताया कि जब कुछ महीने अरविंद अमेरिका में पहुंचा था तो परिवार की खुशी का ठिकाना ना था। खुशी होती भी क्यों नहीं। खुशी का कारण अब परिवार खुशहाली से बस कुछ ही कदम दूर था। कुछ दिनों बाद अरविंद का पहला वेतन परिवार के पास आना था। इसमें से परिवार ने सभी देवी देवताओं के प्रसाद के पैसे भी निकालने थे। लेकिन भगवान को कुछ ओर ही मंजूर था। जब शुक्रवार की देर रात परिवार पर उस समय दुखोंं का पहाड़ सा टूट पड़ा। जब उन्हें पता चला कि उनके लाल की लुटेरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना से सारी खुशी मातम में बदल गई। अरविंद्र रोड जाति से संबंध रखता है और वह अपने माता-पिता और बहनों के सपनों को पूरा करने के लिए ही अमेरिका में गया था।
फुटबाल का अच्छा खिलाड़ी था अरविंद
ग्रामीणों ने बताया कि अरविंंद फुटबाल का उम्दा खिलाड़ी था। स्टेट लेवल तक फुटबाल खेल चुका था। मृतक युवक अरविंद के माता-पिता गहरे सदमे में हैं। कुछ भी कहने व सुनने की हालत में नहीं हैं। बहनों का रो रो कर बुरा हाल है। बहनों व मां को यकीन ही नहीं हो रहा है कि उनका लाल व भाई अब कभी वापस नहीं आ पाएगा।

ग्रामीणों व परिजनों की सरकार से अरविंद का शव भारत लाने की मांग
ग्रामीणों व परिजनों की मांग है कि सरकार उनके बेटे के शव को भारत लाने में मदद करे। उनका कहना है कि वे अरविंद का अंतिम दर्शन व संस्कार अपने गांव में करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed