{"_id":"61673522d6ac9c16ff3e0496","slug":"first-merit-list-released-on-third-day-in-iti-kaithal-news-knl864276160","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में तीसरे दिन जारी हुई पहली मेरिट सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में तीसरे दिन जारी हुई पहली मेरिट सूची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई में दाखिले के लिए प्रथम मेरिट सूची निर्धारित समय की अपेक्षा तीसरे दिन जारी हुई। पहले विभाग ने 11 अक्तूबर को सूची जारी करने की बात कही थी, लेकिन सूची में अपना नाम देखने के लिए विद्यार्थियों को दो दिन इंतजार करना पड़ा। पहली सूची में करीब 60 प्रतिशत सीटें आवंटित की गई है। अब विद्यार्थी वीरवार से अपने दस्तावेजों की जांच का कार्य करवाएंगे। जानकारी के अनुसार कैथल की राजकीय आईटीआई की 1244 सीटों में से 751 सीटें आवंटित की गई हैं।
प्रथम सूची जारी होने के बाद सूची में अपना नाम देखने के लिए पिछले दो दिन से पोर्टल खंगाल रहे व संस्थानों के चक्कर काट रहे विद्यार्थियों को राहत मिली। सुबह से लेकर सायं तक विद्यार्थियों की संस्थानों में भीड़ लगी रही। शाम तक करीब 300 विद्यार्थियों ने जांच के लिए अपने दस्तावेज प्रस्तुत किए। अब ये विद्यार्थी 16 अक्तूबर तक ऑनलाइन फीस जमा करवा सकेंगे, जिसके बाद उन्हें विभिन्न ट्रेडों में दाखिला दिया जाएगा। यदि किसी विद्यार्थी ने निर्धारित समय तक फीस जमा नहीं करवाई तो उसका दाखिला नहीं हो सकेगा।
आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी सतीश मच्छाल ने बताया कि जिन विद्यार्थियों को पहली सूची में कोर्स अलॉट हुआ है और वे उस कोर्स में दाखिला नहीं लेना चाहते तो उन्हें भी संबंधित आईटीआई में जाकर आवंटन रद्द करवाना होगा। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो वे दूसरी सूची में भाग नहीं ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी अपना फार्म जांचते हुए जल्द से जल्द दाखिला लें।