फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   First merit list for admissions to the Sanskrit University released; admissions open until June 30.

Kaithal News: संस्कृत विश्वविद्यालय में दाखिलों के लिए प्रथम मेधा सूची जारी, 30 जून तक ले सकेंगे दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
First merit list for admissions to the Sanskrit University released; admissions open until June 30.
संस्कृत विश्वविद्यालय में दा​खिले के लिए पहुंचे अभ्या​र्थियों को जानकारी देते स्टाफ सदस्य। विज्
कैथल। महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय ने नए शैक्षणिक के विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रथम मेधा सूची जारी कर दी है। यह सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है जहां अभ्यर्थी अपने नाम और प्रवेश संबंधी विवरण देख सकते हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में शास्त्री एवं बीए पाठ्यक्रमों के लिए कुल 56 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि आचार्य व एमए पाठ्यक्रमों के लिए 91 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। वहीं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए 123 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर निर्धारित मानकों के अनुसार सूची तैयार कर जारी की गई है। एडमिशन समिति के प्रमुख एवं अधिष्ठाता डॉ. जगत नारायण कौशिक ने बताया कि प्रथम मेधा सूची में शामिल अभ्यर्थियों को 30 जून तक निर्धारित प्रवेश शुल्क जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित करना होगा। निर्धारित अवधि के भीतर फीस जमा नहीं करवाने वाले अभ्यर्थियों की सीट अगले चरण की सूची में अन्य पात्र विद्यार्थियों को आवंटित की जा सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की संपूर्ण प्रवेश प्रक्रिया कुलपति आचार्य राजेन्द्र कुमार अनायत के मार्गदर्शन में संचालित की जा रही है। कुलपति स्वयं प्रवेश प्रक्रिया की नियमित समीक्षा कर रहे हैं और अधिकारियों को समयबद्ध व निष्पक्ष तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रवेश समिति को भी स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं ताकि सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर प्रदान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी मेधा सूची के आधार पर रिक्त सीटों पर होंगे दाखिले
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रथम चरण के प्रवेश पूर्ण होने के बाद रिक्त रहने वाली सीटों पर प्रवेश के लिए आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही शेष सीटों के लिए पुनः आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जिससे इच्छुक अभ्यर्थियों को प्रवेश का एक और अवसर मिल सके। विश्वविद्यालय एक जुलाई 2026 को दूसरी मेधा सूची जारी करेगा जिसके आधार पर बची हुई सीटों पर दाखिले किए जाएंगे।
23 जून तक 270 आवेदन ही हुए
विश्वविद्यालय में शास्त्री, आचार्य व डिप्लोमा कोर्सेज में 990 सीटें हैं लेकिन सीटों की तुलना में आवेदन की अंतिम तिथि 23 जून तक 270 आवेदन ही जमा हो सके थे। हालांकि विश्वविद्यालय ने प्रथम मेधा सूची जारी करने के साथ ही 30 जून तक दाखिले और आवेदन दोनों का विकल्प खुला रखा है।
सभी अभ्यर्थियों से अपील है कि वे प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित नवीनतम जानकारी, आवश्यक दिशा-निर्देश व मेधा सूची संबंधी अपडेट के लिए नियमित रूप से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करते रहें और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करें। इससे प्रवेश प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सकेगी और विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

- आचार्य राजेन्द्र कुमार, कुलगुरु, महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय, कैथल।

संस्कृत विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए पहुंचे अभ्यार्थियों को जानकारी देते स्टाफ सदस्य। विज्

संस्कृत विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए पहुंचे अभ्यार्थियों को जानकारी देते स्टाफ सदस्य। विज्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed