{"_id":"69e0062db20814870e0517a4","slug":"first-aid-and-road-safety-conductor-license-training-camp-started-kaithal-news-c-245-1-kht1013-147970-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: फस्र्ट एड व रोड सेफ्टी कंडक्टर लाइसेंस प्रशिक्षण कैंप शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: फस्र्ट एड व रोड सेफ्टी कंडक्टर लाइसेंस प्रशिक्षण कैंप शुरू
Thu, 16 Apr 2026 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
गुहला चीका। आज के व्यस्त जीवन में हम अनेक बीमारियों और आकस्मिक दुर्घटनाओं का हिस्सा बन चुके हैं। जानकारी व समझदार के बल पर हम इस प्रकार की आकस्मिक दुर्घटनाओं से खुद का काफी हद तक सुरक्षित रख सकते हें। ये विचार गांव बलबेहड़ा की सरपंच सोनिया देवी ने गांव में लगाए गए फस्र्ट एड व रोड सेफ्टी कंडक्टर लाइसेंस प्रशिक्षण कैंप का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि सेंट जॉन एम्बुलेंस इंटरनेशनल एसोसिएशन इंडिया का यह सराहनीय कदम है कि वह ग्राम स्तर पर जाकर आम लोगों को जीवन रक्षक पद्धति फस्र्ट एड का प्रशिक्षण दे रही है। सरपंच प्रतिनिधि व समाज सेवी अजमेर सिंह फौजी ने कहा कि आए दिन हार्ट अटैक जैसी घटनाएं देखने को मिल रही हैं। यदि समय रहते पीडि़त व्यक्ति को उचित फस्र्ट एड व सीपीआर मिल जाए तो हार्ट अटैक से अचानक होने वाली मौत को काफी हद तक टाला जा सकता है। पंच संजीव कुमार व नंबरदार जयभगवान ने कहा कि इस रोड सेफ्टी कंडक्टर लाइसेंस प्रशिक्षण के माध्यम से जहां गांव के युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार प्राप्त करेंगे वहीं वे जीवन रक्षक के रूप में भी काम कर सकेंगे। इस कैंप में गांव के 30 युवा कंडक्टर लाइसेंस बनवाने के लिए फस्र्ट एड व रोड सेफ्टी कंडक्टर लाइसेंस का प्रशिक्षण भी प्राप्त करेंगे। इस माैके पर पंच रितु रानी, पंच मोहन लाल, धर्मवीर सिंह, कृष्णा देवी, गोविंदा, पंच सुंदर कुमार, बबीता देवी उपस्थित रहे। संवाद