{"_id":"6116ad788ebc3edfc40d4259","slug":"firing-on-salesman-and-contractor-of-liquor-contract-kaithal-news-knl79898096","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेके के सेल्समैन व ठेकेदार पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेके के सेल्समैन व ठेकेदार पर फायरिंग
विज्ञापन
वीरवार देर रात्रि बदमाशों नेे गांव मटौर में शराब ठेके में सेल्समैन व पार्टनर पर बंदूक से फायरिंग कर दी। जिसमें एक को टांग में गोली लगी। गंभीर रुप से घायल सेल्जमैन को पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव मटौर निवासी बलिंद्र ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी गांव में शराब ठेका में हिस्सेदारी है। वह सतीश निवासी नरड़ के साथ 12 अगस्त रात्रि सटर बंद करके काउंटर पर लेटे हुए थे। खिडक़ी पर टीन की चादर लगी हुई थी। इस दौरान सतीश सेल्समैन ने कहा कि उसे फायर की हुई गोली के छर्रे लगे हैं। इसके बाद ठेके का गेट खोला तो ठेके के बाहर खड़ी स्विफ्ट कार में सवार गाड़ी में गांव के ही राहुल व अमन उर्फ गेजी थे। राहुल के हाथ में हथियार था। गाड़ी में विक्का, विक्रम, जगबीर उर्फ कूला, मोनु निवासी मटौर के थे। राहुल ने एकदम हाथ में ली बंदूक से ऊपर फायर किया। इसके बाद बंदूक से निकली गोली बाएं घुटने पर लगी। इससे वह बेहोश हो गया। साथ ही सतीश को चोटें आईं। उसे पार्टनर सुनील व सुनील उर्फ सोनू निवासीगण मटौर इलाज के लिए जिला अस्पताल में ले गए। गंभीर हालत में डॉक्टरों ने इसे पीजीआई रेफर कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने इसे दो दिन पहले जान से मारने की धमकी थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसे व सतीश सेल्जमैन को गोली से चोट मारी है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने राहुल, अमन उर्फ गेजी, बिक्का, विक्रम, जगबीर व मोनू के खिलाफ अधिनियम 307 सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।