{"_id":"6aef755d0e416d46750119de","slug":"firecrackers-being-sold-in-dhand-despite-the-ban-kaithal-news-c-245-1-kht1007-157627-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्रतिबंध के बावजूद ढांड में हो रही पटाखों की ब्रिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्रतिबंध के बावजूद ढांड में हो रही पटाखों की ब्रिकी
विज्ञापन
07 ढांड 01 ढांड बाजार में लगे पटाखों के स्टॉल।
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से पटाखों की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन ढांड में प्रशासन के आदेशों की खुलेआम अनदेखी होती नजर आ रही है। कस्बे की नई अनाज मंडी के गेट के पास भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में पटाखों की अवैध बिक्री के लिए स्टॉल सजने लगी हैं।
सार्वजनिक स्थान पर प्रतिबंध के बावजूद पटाखों की बिक्री की तैयारी ने प्रशासन की कार्यप्रणाली और लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चिंता की बात यह है कि जिस स्थान पर पटाखों की स्टॉल लगाने की तैयारी की जा रही है, उसके बिल्कुल नजदीक नई अनाज मंडी है। मंडी में इन दिनों धान की बोरियों के ढेर लगे हुए हैं। ऐसे में यदि पटाखों से कोई चिंगारी निकलती है या आगजनी की घटना होती है तो बड़ा नुकसान हो सकता है।
अनाज मंडी और मुख्य बाजार होने के कारण इस क्षेत्र में दिनभर किसानों, व्यापारियों और वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे व्यस्त स्थान पर पटाखों की स्टॉल लगाने की तैयारी न केवल प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना है, बल्कि लोगों की जान-माल की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ है। स्थानीय लोगों ने भी इस स्थिति पर चिंता जताते हुए प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
-- -- -
कस्बे में कहीं भी पटाखों की अवैध बिक्री नहीं होने दी जाएगी। जहां भी अवैध रूप से पटाखों की स्टॉल लगाई जा रही हैं, उन्हें तुरंत प्रभाव से हटवाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- बहादुर सिंह, ढांड थाना प्रभारी।