फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fire workers will protest at the Director General's office on the 12th

Kaithal News: महानिदेशक कार्यालय पर 12 को प्रदर्शन करेंगे फायर कर्मी

Mon, 09 Jun 2025 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 09 Jun 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Fire workers will protest at the Director General's office on the 12th
कैथल। प्रदेश के फायर बिग्रेड विभाग में कार्यरत दमकल कर्मचारी मांगों के समाधान के लिए 12 जून को महानिदेशक अग्निशमन पंचकूला कार्यालय पर काले झंडे लेकर प्रदर्शन करेंगे। संघ नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर आंदोलनों के बाद भी कर्मचारियों की मांगों का समाधान नही हुआ तो हड़ताल जैसा निर्णय लेने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

राज्य प्रधान राजिंदर सिनद ने बताया कि फायर बिग्रेड कर्मचारियों की मांगों का समाधान काफी लम्बे समय से नहीं हो पा रहा है। अनेकों बार संघ व सरकार के बीच वार्ता हुई है और वार्ताओं में सरकार ने अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की मांगे पूरा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन किसी भी मांग का समाधान नहीं हो पाया है। सरकार के इस रवैये से अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आन्दोलन करने का फैसला लिया था जिसका नोटिस संघ की ओर से सरकार को भेजा गया। इस आन्दोलन में निकाय मंत्री के फरीदाबाद स्थित आवास का घेराव भी शामिल था। आंदोलन के दबाव में सरकार ने 4 अप्रैल को नगर पालिका कर्मचारी सघ, हरियाणा के राज्य प्रधान के नेतृत्व में हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के साथ चण्डीगढ़ में वार्ता की। इस वार्ता में निकाय मंत्री ने 15 दिन के अन्दर अन्दर एक कमेटी गठित कर अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने का फैसला लिया। 15 दिन से ज्यादा बीत जाने के बाद भी सरकार की तरफ से कोई कमेटी गठित नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed