{"_id":"69e54ebd9736877c620e6374","slug":"fire-workers-strike-extended-till-april-22-kaithal-news-c-245-1-kht1013-148161-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: फायर कर्मचारियों की हड़ताल 22 अप्रैल तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: फायर कर्मचारियों की हड़ताल 22 अप्रैल तक बढ़ी
Mon, 20 Apr 2026 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 20 Apr 2026 03:23 AM IST
विज्ञापन
कैथल। मांगों के समर्थन में दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 12वें दिन भी जारी रही। हरियाणा अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने रविवार को कैथल के मुख्य दमकल केंद्र पर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। हड़ताल की अध्यक्षता जिला प्रधान शमशेर सिंह ने की, जबकि संचालन जिला सचिव जशमेर ने किया।
प्रदर्शन के दौरान राज्य प्रधान राजेंद्र सिणद ने कहा कि फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए दमकल कर्मियों रणवीर सिंह और भविष्यचंद शर्मा को शहीद का दर्जा दिया जाए। उनके आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। इसके साथ ही 5000 रुपये मासिक जोखिम भत्ता लागू करने, पे-रोल व कौशल निगम कर्मचारियों को नियमित करने तथा “समान काम-समान वेतन” लागू करने की मांग की गई। राजेंद्र सिणद ने बताया कि राज्य कमेटी की बैठक में हड़ताल को 22 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तब तक मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन किया जाएगा। संवाद