{"_id":"5fb41ad38ebc3e9bef380128","slug":"fire-kaithal-news-knl51102571","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखे के कारण गोशाला में रखी पराली में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखे के कारण गोशाला में रखी पराली में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल टाउन के पास स्थित श्री कृष्ण गोशाला में रखे सूखे चारे (पराली) में पटाखे के कारण आग लगने से लाखों रुपये की पराली जल गई। यह पराली गायों के सूखे चारे के लिए गोशाला में एकत्र की गई थी। घटना सोमवार को शाम करीब आठ बजे की है। आग की सूचना गोशाला प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को दी। फायर बिग्रेड की कई गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गोशाला प्रबंधक समिति के प्रधान रामफल खुरानिया ने बताया कि पास की बस्ती में कुछ बच्चे पटाखे चला रहे थे। वहां से एक पटाखा आकर पराली में आ गिरा और आग लग गई। इससे करीब 10-12 हजार क्विंटल पराली जल गई, जो दान में आई हुई थी। इसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि करीब चार हजार गायें गोशाला में हैं। इससे गोशाला में चारे का संकट छा जाएगा। उन्होंने बताया कि फायर बिग्रेड के कर्मचारी भी सूचना पर मौके पर पहुंच गए थे। रातभर आग बुझाने में लगे रहे। सरकार की ओर से आज तक गोशाला को कोई आर्थिक सहयोग नहीं मिला, केवल दान व चंदे से गोशाला चल रही है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की मांग की। फायर ब्रिगेड की ओर से अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि उन्हें आग की सूचना मिली थी। वे तुरंत गाडिय़ां लेकर मौके पर पहुंच गए। मॉडल टाउन से आकर पटाखा पराली में गिरा है। अब तक 25 गाडिय़ों से पानी आग बुझाने के लिए प्रयोग किया जा चुका है। जो पराली बची है उसकी सुरक्षा में भी कर्मचारी लगे हुए हैं।