फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fire in wheat crop due to lightning

बिजली गिरने से गेहूं की फसल में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Fire in wheat crop due to lightning
Fire in wheat crop due to lightning - फोटो : Kaithal
बिजली गिरने से गांव हरसोला से सोंगल सडक़ के बीच में गांव सिसला और सिसमोर के लगभग 25 एकड़ से अधिक गेहूं जलकर राख हो गई। इसके अलावा दर्जनों एकड़ में गेहूं के फाने व पराली जल गई। बाद में कैथल, राजौंद व पूंडरी से पहुंची दमकल की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

गांव हरसोला से सोंगल सडक़ के बीच में गांव सिसला और सिसमोर के एरिया में अचानक आसमानी बिजली गिरने से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि किसानों के बस से बाहर हो गई। हवा ने अपना रुख तेज कर दिया और तेज हवा के चलने से आग पर नियंत्रण पाना बहुत मुश्किल हो गया। आग में प्रेम के लगभग 4 एकड़, ज्वाला के 5 एकड़, सुभाष का 1 एकड़, रत्ना का 1 एकड़, देवा के लगभग 7 एकड़, जिले सिंह के लगभग 10 एकड़ गेहूं जलकर राख हो गई। इसके अलावा मोती व सीता के भी गेहूं व फाने जलकर राख हो गए। आग बुझाने के लिए कैथल, पूंडरी व राजौंद से दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। उनकी मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed