फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fire in a furniture showroom near petrol pump

पेट्रोल पंप के पास फर्नीचर के शोरूम में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Fire in a furniture showroom near petrol pump
Fire in a furniture showroom near petrol pump - फोटो : Kaithal
माता गेट स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार रात आठ बजे बजरंग फर्नीचर शोरूम में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि आग पेट्रोल पंप तक नहीं पहुंच सकी और फायरब्रिगेड की चार गाड़ियों के दस से भी ज्यादा फेरों के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग के कारण आसपास के लोगों में उस समय तक दहशत बनी रही, जब तक आग पर काबू नहीं पा लिया गया। मौके पर जुटी भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को खदेड़ना पड़ा। एसडीएम संजय कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

शहर के माता गेट पर स्थित पेट्रोल पंप के साइड में जय बजरंग बली शोरूम की पहली मंजिल में शुक्रवार रात्रि करीब आठ बजे अचानक आग लग गई। उस समय शोरूम में तीन से चार वर्कर काम कर रहे थे। जो किसी तरह नीचे उतर आए। इसके बाद आग तेजी से फैल गई और पहली मंजिल पर रखे सारे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान काफी लंबे शोरूम में से लपटें निकलती हुई दिखाई दीं और आग देखते ही देखते दूसरी मंजिल पर भी पहुंच गई। जिस कारण आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। चारों ओर रिहायशी व कामर्शियल एरिया होने के कारण भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाडिय़ां आग बुझाने के लिए पहुंची। रात्रि करीब नौ बजे तक ही इन गाड़ियों ने पानी खत्म होने पर दस से अधिक फेरे लगाए। रात्रि करीब साढ़े नौ बजे तक आग दूसरी मंजिल पर दहक रही थी और दमकल कर्मचारी किसी तरह से आग पर काबू पाने की जद्दोजहद में थे। सबसे ज्यादा फोकस पेट्रोल पंप की रक्षा का था। जिस कारण लगातार पेट्रोल पंप की ओर से पानी की बौछार आगजनी की जगह की गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसडीएम संजय कुमार भी मौके पर पहुंचे। साथ ही दमकल अधिकारी सुरेंद्र कुमार, थाना शहर से एसएचओ शिवकुमार की अगुवाई में शक्ति ङ्क्षसह सहित पुलिस मौके पर पहुंचा और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए भीड़ को खदेड़ना पड़ा। दमकल अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आग पर पूरी तरह से नियंत्रण है। चार गाड़ियों ने कई फेरे लगाकर पानी भरा और आग पर काबू पाया। नुकसान का आंकलन अभी नहीं किया जा सकता। सबसे पहले लोगों के जीवन की सुरक्षा प्राथमिकता थी। इसीलिए पहले आग पर काबू पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं फर्नीचर शोरूम के मालिक अशोक कुमार ने कहा कि करीब साढ़े पांच साल पहले यह शोरूम बनाया था। करीब साठ से सत्तर लाख रुपये का नुकसान है। जान का कोई नुकसान नहीं है। तीन-चार कर्मचारी थे, जो नीचे उतर आए थे। आग अचानक लगी है। जिसके कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

शोरूम के निकट ही पेट्रोल पंप होने के कारण अधिक खतरा बना हुआ था। गनीमत रही कि आग पेट्रोल पंप की ओर नहीं आई और पेट्रोल पंप व शोरूम के बीच एक सड़क भी है। जिससे आग पर कंट्रोल पानी में मदद मिली। यदि पेट्रोल पंप तक आग पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed