फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fire due to short circuit in plant, loss of lakhs

Kaithal News: प्लांट में शार्ट सर्किट से आग, लाखों की क्षति

Tue, 18 Apr 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 18 Apr 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Fire due to short circuit in plant, loss of lakhs
ढांड। पटियाला-करनाल रोड स्थित वितराग सॉल्वेेंट प्लांट ढांड में रविवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। फायर बिग्रेड कर्मियों ने करीब साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान होने की होने की बात प्लांट मालिक ने कही है।
विज्ञापन

प्लांट के मालिक राजेश कुमार ने बताया कि वह रोजाना की तरह रविवार शाम के समय प्लांट से अपने घर गोंदर जिला करनाल चला गया था। रात के लगभग साढ़े 11 बजे फोरमैन अजय ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि प्लांट में आग लग गई है। सूचना मिलते ही वह तुरंत प्लांट में पहुंचे। उससे पहले फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगी हुई थी। उन्होंने बताया कि आग इतनी भयानक थी कि पूंडरी व कैथल से फायर बिग्रेड की छह गाड़िया बुलाई गईं।
विज्ञापन

फायर बिग्रेड कर्मियों ने सुबह के लगभग चार बजे तक आग पर काबू पाया। प्लांट के मालिक का कहना है कि आग लगने से राइस ब्रांड व बारदाना जल कर गया है। शेड व मशीन को काफी नुकसान हुआ है। आग लगने से वास्तविक नुकसान का आकलन लगाने में तो समय लगेगा, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed