{"_id":"61aa7ce5594b1c0c833c843d","slug":"fire-caused-by-short-circuit-wedding-items-burnt-to-ashes-kaithal-news-knl916179150","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को सो रहा था परिवार, शॉर्ट सर्किट से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को सो रहा था परिवार, शॉर्ट सर्किट से लगी आग
विज्ञापन
12-कैथल। आग लगने से जला पड़ा सामान।
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। वीरवार रात को यहां पंतनगर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग से घर में रखा करीब दो लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया। घर में दो बेटियों के विवाह के लिए रखा सामान जल जाने से घर में मायूसी है।
पंतनगर निवासी राजेंद्र ने बताया कि वह मजदूरी करता है। वीरवार की रात को उनका परिवार घर में सोया हुआ था। अचानक डेढ़ बजे के करीब ऊपर वाले कमरे से धुआं निकलना शुरू हुआ। उन्हें सांसों में घुटन महसूस हुई तो नींद खुल गई। इसके बाद कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि आग लगी है। आस पड़ोस के लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन जब आग नहीं बुझी तो दमकल विभाग को सूचित किया गया। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। राजेंद्र ने बताया कि उसने अपनी दो बेटियों के विवाह के लिए सामान तैयार करके रखा हुआ था। घर में आग लगने से वह जल गया। लगभग दो लाख रुपये सामान की कीमत थी। कुछ महीने पहले एक बेटी का रिश्ता देख लिया था, दूसरी की बात चल रही थी। जल्द ही दोनों की शादी की जानी थी। लेकिन अब न जाने सब कैसे होगा। आग संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है।
आग में फ्रिज, वॉशिंग मशीन, बेड, बिस्तर, कपड़े, एलईडी, आलमारी, विवाह के लिए रखे गए कपड़े, जेवरात सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। नकद राशि भी जली है। इसके अलावा घर की छत भी खराब हो गई है।
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी। उसके बाद मौके पर जाकर जांच की है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।