{"_id":"661b1098a86fa6e2fe0547f4","slug":"fire-broke-out-in-mortar-and-cotton-mill-kaithal-news-c-245-1-kht1001-114319-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खल व बिनौला मिल में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खल व बिनौला मिल में लगी आग
Sun, 14 Apr 2024 04:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जींद रोड स्थित मलिकपुरिया एंड सन्स खल व बिनौला मिल में आग लग गई। आग लगने से बिजली की पांच मशीनें, अन्य उपकरण व बिनौला का काफी नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
मलिकपुरिया एंड सन्स के मालिक संजीव कुमार ने बताया कि उनके पास सुबह करीब साढ़े 10 बजे उनके मुंशी प्रदीप ने फोन कर मिल में आग लगने की सूचना उन्हें दी। इस पर उन्होंने सबसे पहले से मिल में काम कर रहे कर्मचारियों को बाहर निकवाया। इसके तुरंत बाद दमकल विभाग को सूचना दी।
आग लगने की सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। सबसे पहले बिजली की मुख्य लाइन काटी और इसके बाद आग बुझाने का कार्य शुरू किया। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। मालिक संजीव कुमार ने बताया कि इस आग के कारण उनका काफी नुकसान हो गया है।