फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fire breaks out in hospital's AC wiring

Kaithal News: अस्पताल की एसी वायरिंग में लगी आग

Sat, 23 May 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 23 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in hospital's AC wiring
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। लघु सचिवालय के निकट स्थित श्री जयप्रकाश अस्पताल में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने के समय अस्पताल में मरीज और स्टाफ मौजूद थे, लेकिन समय रहते सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण एसी की खराब वायरिंग बताया जा रहा है।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया। दमकल केंद्र कैथल के इंचार्ज नरेश कुमार ने बताया कि फोन के माध्यम से अस्पताल में आग की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की दो गाड़ियों को लगाया गया और आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


अग्निशमन यंत्रों की देखरेख पर उठे सवाल : अस्पतालों में अग्निशमन यंत्रों के रखरखाव पर भी सवाल उठे हैं। दमकल इंचार्ज नरेश कुमार ने बताया कि कई अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों में अग्निशमन यंत्र तो लगाए जाते हैं, लेकिन उन्हें संचालित करने के लिए प्रशिक्षित कर्मचारी नहीं होते। उन्होंने कहा कि कई बार वर्षों तक सर्विस नहीं होने के कारण उपकरण जाम हो जाते हैं या उनमें जंग लग जाती है। संस्थानों को समय-समय पर उपकरणों की जांच और रखरखाव सुनिश्चित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से अधिक नुकसान नहीं हुआ और सभी मरीजों को पहले ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। एसी की वायरिंग में खराबी के कारण आग लगी थी। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से स्थिति पर जल्द नियंत्रण पा लिया गया। -अरविंद, अस्पताल संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed