{"_id":"6924bd11c16556d9c00be3be","slug":"fire-at-ro-water-plant-guts-equipment-kaithal-news-c-18-1-knl1004-787682-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आरओ वाटर प्लांट में आग से उपकरण जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आरओ वाटर प्लांट में आग से उपकरण जले
Tue, 25 Nov 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के वार्ड नंबर 22 में स्थित एक आरओ वाटर प्लांट में मंगलवार को अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में प्लांट की मशीनरी, उपकरण और टैंक जल गए। आग को देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।
गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आशंका जताई जा रही है कि प्लांट के पास किसी व्यक्ति ने कचरे में आग लगाई थी। उसी से उठी चिनगारी प्लांट में जाकर गिरी, जिसकी वजह से आग भड़क उठी।
दमकल केंद्र अधिकारी संदीप ग्रेवाल ने बताया कि यह प्लांट एक एनजीओ द्वारा स्थापित किया गया था और पिछले चार वर्षों से यहां लोगों को आरओ पानी उपलब्ध करवाया जा रहा था। आगजनी में प्लांट के ज्यादातर तकनीकी उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने बताया कि प्लांट के मालिक अशोक कुमार व अन्य लोग हैं। फायर सेफ्टी टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है। घटना में किसी की जान नहीं गई है, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी बड़ा है। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।