फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   FIR lodged against two more farmers in the district, one arrested

Kaithal News: जिले में दो और किसानों पर एफआईआर दर्ज, एक गिरफ्तार

Sun, 03 Nov 2024 05:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 03 Nov 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against two more farmers in the district, one arrested
कैथल। जिले में पराली जलाने वाले किसानों पर जिला प्रशासन की सख्ती के बावजूद मामले कम नहीं हो रहे हैं। शनिवार को पराली जलाने का नया मामला तो नहीं आया लेकिन पुलिस प्रशासन ने जिले में दो और किसानों पर एफआईआर दर्ज की है जबकि सदर थाना क्षेत्र में धौंस गांव से एक और किसान को गिरफ्तारी किया है।
विज्ञापन

जिले में अब 101 किसानों के खेतों की कृषि विभाग की ओर से रेड एंट्री डाला जा चुका है। वहीं, अभी तक पूरे जिले में 23 किसानों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें एक महिला किसान भी शामिल है। हालांकि पुलिस ने इन किसानों को गिरफ्तारी के तुरंत बाद ही जमानत पर छोड़ दिया था।
विज्ञापन

जिले में अब पराली जलाने के 143 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से दो लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना भी किसानों पर लगाया गया है। कुछ दिनों से जिले में वायु प्रदूषण का स्तर 200 से अधिक चल रहा है। शनिवार को भी वायु प्रदूषण का स्तर 216 पर दर्ज किया गया। इस मामले में कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. बाबू लाल ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेशों पर पराली न जलाने को लेकर किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब तक 101 किसानों के खेतों को रेड एंट्री में डालकर इसे पोर्टल पर अपडेट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed