फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   FIR lodged against couple for assault, molestation

Kaithal News: मारपीट, छेड़खानी के आरोप में दंपती पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 26 Dec 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 26 Dec 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against couple for assault, molestation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पूंडरी क्षेत्र की एक कॉलोनी में करीब 35 वर्षीय विवाहिता के साथ मारपीट और छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक दंपती पर न केवल मारपीट करने बल्कि जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित करने का भी आरोप लगाया है। इस संबंध में

महिला की शिकायत पर पूंडरी थाना पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 दिसंबर को दोपहर के समय वह अपने घर पर अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान उसे अकेला पाकर कश्मीरा नामक व्यक्ति अचानक उसके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब उसने आरोपी की हरकतों का विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट भी की। इसके बाद वह भाग निकला।

पीड़िता ने बताया कि बाद में जब वह इस मामले को लेकर आरोपी के घर उलाहना देने गई तो वहां आरोपी की पत्नी भी मौजूद थी। दोनों पति-पत्नी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसे जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित किया। पीड़िता महिला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में पूंडरी थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed