{"_id":"69efb581f87cc4c2ac04a3d7","slug":"fir-against-youth-accused-of-setting-fire-to-scrap-shop-kaithal-news-c-245-1-kht1013-148536-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: स्क्रैप दुकान में आग लगाने का आरोप युवक पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: स्क्रैप दुकान में आग लगाने का आरोप युवक पर प्राथमिकी
Tue, 28 Apr 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
कैथल। पाई गांव में स्क्रैप की दुकान में आग लगाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पाई निवासी दर्शन सिंह ने पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बाला जी स्क्रैप व आयरन स्टोर के नाम से दुकान चलाते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 6-7 महीने पहले भी उनकी दुकान में आग लगाई गई थी, जिसमें उनकी पूरी जमा पूंजी जलकर राख हो गई थी। उस समय भी पुलिस में शिकायत दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। दर्शन सिंह के अनुसार 25 अप्रैल 2026 की रात को फिर से आरोपी ने उनकी दुकान में
आग लगा दी। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें आरोपी दो बार आकर आग लगाते हुए दिखाई दे रहा है। आगजनी में करीब 30 लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
मामले के जांच अधिकारी ईश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद