फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   FIR against three in fake pesticide licence case after 13 years

Kaithal News: फर्जी पेस्टिसाइड लाइसेंस मामले में 13 साल बाद तीन पर प्राथमिकी

Fri, 24 Apr 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 24 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
FIR against three in fake pesticide licence case after 13 years
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला चीका। चीका में पेस्टिसाइड फर्म का फर्जी लाइसेंस बनाने के मामले में 13 साल बाद पुलिस ने तीन लोगों मुख्य आरोपी हरपाल सिंह, सीए संदीप खर्ब व एएसआई प्रमोद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

शिकायतकर्ता पीडल निवासी गाढ़ सिंह ने बताया कि उनकी चीका अनाज मंडी में गौरव पेस्टीसाइड्स एंड सीड्स के नाम से फर्म थी। हरपाल सिंह का दुकान पर आना-जाना था। आरोप है कि भरोसे का फायदा उठाकर हरपाल सिंह ने फर्म का लाइसेंस चोरी कर लिया और उसी नाम से फर्जी लाइसेंस बनवा खुद को प्रोपराइटर दर्शा दिया।
विज्ञापन


गाढ़ सिंह के अनुसार, आरोपी ने जाली लेटरपैड और मोहर तैयार कर ओबीसी (पीएनबी) बैंक, चीका में खाता खुलवाया और फर्म के नाम पर आढ़ती कश्मीरी लाल एंड संस को 32 लाख का चेक जारी किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब उन्हें अदालत से गवाही के लिए समन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में यह भी आरोप है कि फर्जी लाइसेंस व दस्तावेज तैयार करने में कैथल के एक सीए संदीप खर्ब ने सहयोग किया, जबकि उस समय जांच कर रहे एएसआई प्रमोद ने बयान दर्ज किए बिना ही मामला दबा दिया था। अब चीका पुलिस ने हरपाल सिंह, सीए संदीप खर्ब और एएसआई प्रमोद के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि हरपाल सिंह और दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed