फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   FIR against four people including the son of the deputy chief and councilor

Kaithal News: उपप्रधान के बेटे, पार्षद समेत चार पर प्राथमिकी

Thu, 25 Dec 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 25 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
FIR against four people including the son of the deputy chief and councilor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/राजौंद। राजौंद नगरपालिका के कनिष्ठ अभियंता (जेई) अश्वनी कुमार और उनकी टीम से मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना में नगर पालिका उपप्रधान के बेटे, एक पार्षद और दो अन्य लोगों पर हमला करने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है। साथ ही जेई को जान की धमकी देने का भी मामला शामिल है।


जेई अश्वनी कुमार ने राजौंद थाना में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर को वे जागर सिंह कानूनगो व सत्यदेव पटवारी के साथ निशानदेही का कार्य कर रहे थे। इस दौरान नगरपालिका के दो सफाई कर्मचारी, राजेंद्र और संजय भी मौजूद थे। अचानक वार्ड नंबर 10 से पार्षद और उप-प्रधान का पुत्र मौके पर आए और उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। आरोपियों ने जेई को पकड़ा, थप्पड़ मारे और धमकी दी कि यदि वे दोबारा राजौंद में दिखाई दिए तो उन्हें जान से मार देंगे। इस घटना के दौरान सरकारी कार्य में बाधा भी डाली गई। राजौंद थाना एसएचओ सतपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed