{"_id":"6aff43579e0a70a58c09bf14","slug":"fine-rs-15000-for-woman-caught-with-chitte-sentenced-to-jail-term-kaithal-news-c-245-1-kht1017-158098-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चिट्टे के साथ पकड़ी महिला पर 15 हजार जुर्माना, जेल में काटी अवधि को सजा माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चिट्टे के साथ पकड़ी महिला पर 15 हजार जुर्माना, जेल में काटी अवधि को सजा माना
विज्ञापन
कैथल। सीवन थाना क्षेत्र में 17.6 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ पकड़ी गई महिला को अदालत ने दोषी करार देते हुए जेल में बिताई गई अवधि को ही सजा माना है। विशेष एनडीपीएस अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मोहित अग्रवाल की अदालत ने महिला पर 15 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। जुर्माना राशि जमा करवाने के बाद उसे रिहा करने के आदेश दिए गए।
रिकॉर्ड के अनुसार सीवन थाना पुलिस ने 10 जून 2026 को रंजीत कौर निवासी कांगथली, डेरा राय सिख को 17.6 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा था। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोप था कि उसके पास नशीला पदार्थ रखने का कोई वैध परमिट या लाइसेंस नहीं था। 17 नवंबर को अदालत में सुनवाई के दौरान महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) के तहत आरोप तय किए गए। इस पर महिला ने बिना किसी दबाव या लालच के अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। अदालत ने उसके बयान के आधार पर उसे दोषी करार दिया और सजा की अवधि पर सुनवाई की।
परिवार में अकेली कमाने वाली होने का दिया हवाला
सजा पर बहस के दौरान महिला ने अदालत को बताया कि वह गरीब है और छोटे-मोटे काम करके परिवार का गुजारा करती है। परिवार में कमाई करने वाली वह अकेली सदस्य है। उसने यह भी बताया कि उसका पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। अदालत ने फैसले में उल्लेख किया कि 17.6 ग्राम हेरोइन की बरामदगी पांच ग्राम की छोटी मात्रा से अधिक लेकिन 250 ग्राम की व्यावसायिक मात्रा से कम है। यह गैर वाणिज्यिक मात्रा की श्रेणी में आती है। अदालत ने महिला की परिस्थितियों, पुराने आपराधिक रिकॉर्ड का नहीं होना और उसकी ओर से स्वेच्छा से जुर्म स्वीकार करने जैसे पहलुओं को ध्यान में रखा। अदालत ने 10 जून से एक जुलाई तक जेल में बिताई गई अवधि को ही सजा माना और 15 हजार रुपये जुर्माना लगाया। जुर्माना जमा होने के बाद महिला को रिहा करने के आदेश दिए गए।