{"_id":"673668d05f61ad349a09b50c","slug":"fine-of-rs-290-lakh-imposed-for-burning-stubble-kaithal-news-c-18-1-knl1004-519764-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पराली जलाने में लगाया 2.90 लाख रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पराली जलाने में लगाया 2.90 लाख रुपये जुर्माना
Fri, 15 Nov 2024 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 15 Nov 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में पराली जलाने पर दो लाख 90 हजार रुपये का जुर्माना किसानों पर लगाया गया है।जिसमे से कृषि विभाग ने दो लाख 20 हजार रुपये के जुर्माने की रिकवरी भी कर ली गई है| वहीं, जिले में पराली जलाने को लेकर 113 चालान किए है। 96 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।
राहत की बात ये रही कि जिले में पिछले दो दिन से पराली जलाने का कोई नया मामला सामने नहीं आया। अब तक कृषि विभाग ने 125 किसानों की रेड एंट्री की है। अभी तक पूरे जिले में एक महिला सहित 31 किसानों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. बाबू लाल ने डीसी को अवगत करवाया कि अब तक हरसेक के माध्यम से 180 पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। किसानों पर दो लाख 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
फसल अवशेष प्रबंधन पर एसडीएम ने ली बैठक
गुहला-चीका। बीडीपीओ कार्यालय में वीरवार को एसडीएम कृष्ण कुमार ने फसल अवशेष प्रबंधन के संदर्भ में अधिकारियों की बैठक ली। एसडीएम ने कहा कि प्रदूषण एक बड़ी गंभीर समस्या है, जिससे निपटना हम सबकी जिम्मेदारी है। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा करते रहें। किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में जागरूक करें।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय तथा हरियाणा के मुख्य सचिव द्वारा दिए गए आदेशों का दृढ़ता के साथ पालन करें। उन्होंने कहा कि फसल अवशेष प्रबंधन करने से जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ती है वहीं किसान की आमदनी में भी इजाफा होता है। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वें फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करके जिला प्रशासन का सहयोग करें। संवाद
————————-