{"_id":"67eee25fd57c21c69f07bff8","slug":"financial-literacy-explained-in-womens-college-kaithal-news-c-18-1-knl1004-616540-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: महिला महाविद्यालय में वित्तीय साक्षरता के बारे में समझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: महिला महाविद्यालय में वित्तीय साक्षरता के बारे में समझाया
Fri, 04 Apr 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय के कॉमर्स विभाग की ओर से वीरवार को वित्तीय साक्षरता विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को वित्तीय साक्षरता से संबंधित जानकारी प्रदान की। छात्राओं को वित्तीय साक्षरता से संबंधित जानकारी देने के लिए वक्ता के रूप में नेशनल सेंटर फॉर फाइनेंसियल एजुकेशन के प्रशिक्षक धर्मेंद्र कथूरिया उपस्थित रहे।
उन्होंने कार्यक्रम में साइबर क्राइम में ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग हमले और डिजिटल लेनदेन को सुरक्षित रखने के उपायों पर चर्चा की। इस व्याख्यान को सुनने के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। अध्यक्षता प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने की। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. आरती गर्ग और सांयकालीन सत्र की प्राचार्य प्रभारी श्वेता तंवर और स्टाफ सदस्यों में से प्रो. प्रियंका बिंदलिश, प्रो. नंदिता,प्रो. श्वेता मित्तल व प्रो. मोनिका मित्तल उपस्थित रहीं। संवाद