फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Film production can give message to the society: Dr. Goyal

Kaithal News: फिल्म निर्माण से समाज को दे सकते हैं संदेश ः डॉ. गोयल

Wed, 26 Feb 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 26 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Film production can give message to the society: Dr. Goyal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में सिने फाउंडेशन व विश्व संवाद केंद्र में जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के तहत फिल्म मेकिंग पर एक व्याख्यान किया। मुख्य रूप से डॉ. बीआर आंबेडकर कॉलेज कैथल से जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में सहायक प्रोफेसर डॉ. अभिषेक गोयल और फिल्म कार्य में संलग्न एक हिंदी समाचार पत्र के संपादक व मीडिया अनुभवी रमेश चहल ने शिरकत की।

डॉ. अभिषेक गोयल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न थीम पर फिल्मों का निर्माण कर सकते हैं और समाज को एक अच्छा संदेश दे सकते हैं।

रमेश चहल ने हरियाणा की संस्कृति और विरासत से छात्राओं को अवगत करवाया। कॉलेज प्रधान ने बताया कि चल चित्रों के माध्यम से हरियाणा की संस्कृति को प्रोत्साहित करना चाहिए। इसके बाद फिल्म महोत्सव 2025 का पोस्टर विमोचन किया। अध्यक्षता प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने की।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. आरती गर्ग ने सांयकालीन सत्र की प्राचार्य प्रभारी श्वेता तंवर व विशिष्ट अतिथियों का कार्यक्रम में स्वागत किया। इस अवसर पर प्राध्यापक वर्ग से प्रो. अलका, डॉ. दीपा प्रो. नवनीत, दीपशिखा, प्रो. रश्मि और प्रो. कुसुम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनौतियों एवं अवसरों पर प्रस्तुत किए शोध पत्र

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के राजनीतिक विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय लद्दाख, जम्मू कश्मीर अंडरस्टैंडिंग द एबरोगेशन ऑफ आर्टिकल 370 एंड बियोंड सेमिनार को मंगलवार को समापन हो गया। सेमिनार में तीन ऑनलाइन एवं तीन ऑनलाइन तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। इसमें 30 शोधकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर की राजनीतिक, आर्थिक एवं सामरिक परिस्थितियों एवं भारत के ऊपर इसके प्रभावों, चुनौतियों एवं अवसरों पर शोध पत्र प्रस्तुत किए।


आंतरिक रूप से जम्मू कश्मीर में साफ्ट पावर का प्रयोग करते हुए सामाजिक ताने-बाने से जुड़ाव बनाने की जरूरत बताई गई। वक्ताओं ने कहा कि आतंकवाद एवं विघटनकारी विचार छोटे से समूह की विचारधारा है, उससे शक्ति के साथ निपटने की आवश्यकता सदा बनी रहेगी। बाबा भीमराव आंबेडकर शोध संस्थान के डायरेक्टर डाॅ. प्रीतम सिंह ने अध्यक्षता की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed