{"_id":"64d297beaa755336c7031a34","slug":"fight-between-two-groups-at-poondri-bus-stand-sticks-and-sticks-kaithal-news-c-245-1-kht1001-2995-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पूंडरी बस स्टैंड पर दो गुटों में झगड़ा, चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पूंडरी बस स्टैंड पर दो गुटों में झगड़ा, चले लाठी-डंडे
Wed, 09 Aug 2023 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 09 Aug 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
पूंडरी/कैथल। बस स्टैंड पर मंगलवार की दोपहर दो गुटों में झगड़ा हो गया। लोगों के बीच जमकर लाठी व डंडे चले। यह पूरी घटना बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। हालांकि झगड़े का कारण पता नहीं चला है। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कस्बा के लोगाें का कहना है कि पूंडरी बस स्टैंड पर झगड़ा होना दो गुटों के बीच कोई नई बात नहीं है। यहां अक्सर झगड़े होते रहते हैं। मनचले युवक बस स्टैंड पर आने वाली छात्राओं सहित अन्य महिलाओं पर फब्तियां भी कसते दिखाई देते हैं। मंगलवार को बस स्टैंड पर अज्ञात युवकों दो गुटों के बीच लाठी व डंडे चले। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई कि इन युवकों को बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ।
बस स्टैंड पर हुए झगड़े की वीडियो वायरल होने से कस्बे में चर्चा का विषय बना रहा। चौकी प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बस स्टैंड पर झगड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अभी तक झगड़े का कारण व आरोपियों का पता नहीं चल पाया। सीसीटीवी फुटेज खंगालने में पुलिस जुटी है। बस अड्डा इंचार्ज महिपाल सिंह ने बताया उन्होंने बस स्टैंड की सुरक्षा के लिए पुलिस को लिखा है। इससे पूर्व भी कई बार यहां पर झगड़े हो चुके हैं।