फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fight against abuses

गालियों के विरोध पर मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Fight against abuses
कैथल। व्हाटस-एप ग्रुप में गालियों का विरोध करने पर चीका में एक ट्रांसपोर्टर पर 18 से अधिक लोगों ने हमला कर मारपीट कर दी। आरोप है कि आरोपी तलवार लेकर आए थे और उन्होंने फायरिंग भी। शिकायतकर्ता ने सोने की चेन छीनने और अभद्रता का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में चीका निवासी विरेंद्र सिंह ने कहा कि वह ट्रांसपोर्टर है। ट्रक यूनियन का एक व्हाटस-एप ग्रुप है। इसमें उसके दोस्त सुखजीत को गालियां दीं गईं। 15 मई की रात नौ बजे सुखजीत को आरोपी बलजीत व हैप्पी ने फोन पर धमकी दी। उसने जब सुखजीत से फोन लेकर जानकारी करनी चाही तो आरोपियों ने उसे भी गालियां दीं। थोड़ी देर में 15 से 20 लड़के मोटरसाइकिल और दो गाड़ियों से वहां आए। उनके हाथ में तलवार, गंडासियां व डंडे थे।
विज्ञापन

वे जबरदस्ती उसके घर में घुसने लगे। वह बाहर आया तो आरोपियों ने उस पर तलवारों से हमला कर दिया। उसके गले से सोने की चेन झपट ली और कट्टे से फायरिंग की। घर की महिलाओं के साथ अभद्रता की। पुलिस ने आरोपी खुशहाल माजरा निवासी हरदीप के अलावा बलजीत, बिंद्र सीडा, हेपी, बिल्ला, हरदीप, नसीब खान, बिंद्र प्रधान का लड़का, डेरा भाग सिंह निवासी साबी राजू समेत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed