फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fertility decreases due to fire in the residue: Dr. Ram Prakash

अवशेष में आग से घटती है उपजाऊ शक्ति : डॉ. राम प्रकाश

Sat, 27 Sep 2025 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 27 Sep 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
Fertility decreases due to fire in the residue: Dr. Ram Prakash
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड/राजौंद। कृषि विभाग ढांड की ओर से फरल गांव में किसान सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में एडीओ डॉ. राम प्रकाश और डॉ. नरेंद्र ने शिरकत की। दोनों विशेषज्ञों ने किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन विषय पर विस्तार से जानकारी दी। डॉ. राम प्रकाश ने कहा कि धान के अवशेष में आग लगाने से भूमि की उपजाऊ शक्ति घटती है।

उन्होंने इसी वजह से किसानों से कहा कि धान की कटाई के बाद खेत में अवशेषों को जलाना नहीं चाहिए। अवशेषों में आग लगाने से फसलों के मित्र कीट भी जलकर खत्म हो जाते हैं। इससे पैदावार में भारी कमी आती है। उन्होंने कहा कि धान के अवशेष जलाने से वातावरण भी प्रदूषित होता है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
विज्ञापन


डॉ. नरेंद्र ने कहा कि किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए वैज्ञानिक और आधुनिक तकनीक अपनानी चाहिए। इसके लिए सरकार द्वारा प्रति एकड़ के हिसाब से प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि फसल अवशेष में आग लगाने वाले किसानों पर 5,000 रुपये से 30,000 रुपये तक जुर्माना और सजा दोनों हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में बागवानी विभाग से करनदीप सिंह ने किसानों को विभिन्न जानकारियां दीं। वहीं, पशुपालन विभाग से डॉ. सुनील राज और डॉ. प्रवेश कुमारी ने विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एएसओ बलकार सिंह ने की।


उधर, राजौंद के जखौली, कोटड़ा, नंद कर्ण माजरा व सौंगल गांवों का फसल अवशेष प्रबंधन के नोडल अधिकारी ने दौरा किया। उन्होंने किसानों को बताया कि इनको भूमि में मिलाने से जमीन की उपजाऊ शक्ति बढ़ती है और फसल बीमारी से भी बची रहती है। इसके अलावा किसानों को अवगत करवाया कि अगर कोई किसान फसल अवशेष में आग लगाता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वह किसी भी सरकारी लाभ से वंचित रहेगा और न ही किसान अपनी फसल बेच पाएगा। इस दौरान कृषि विभाग,राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed