फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Feel like serving again: Jindal

फिर से सेवा करने का मन : जिंदल

Wed, 27 Mar 2024 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 27 Mar 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Feel like serving again: Jindal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से तीन उम्मीदवार मैदान में आ चुके हैं। इसके तहत वर्ष 2005 और 2009 में सांसद रहे नवीन जिंदल 2014 के बाद 10 साल बाद फिर से चुनावी रण में कूद चुके हैं।

इसी कड़ी में वे मंगलवार को सीएम की अगुवाई में भाजपा के जिला कार्यालय में पहुंचे थे। भाजपा का प्रत्याशी बनने के बाद अब नवीन जिंदल की ओर से भी अब चुनावी शंखनाद कर दिया गया है।
विज्ञापन


नवीन जिंदल ने मंच पर संबोधित करते हुए भाजपा को उनके लिए नई नहीं, बल्कि पुरानी पार्टी बताया है। जिंदल ने कहा कि जब उन्होंने वर्ष 1996 में राजनीति में आए तो उनकी हरियाणा विकास पार्टी एनडीए गठबंधन का हिस्सा थी। उन्होंने कहा कि अबकी वे कुरुक्षेत्र व कैथल की जनता के बलबूते कुरुक्षेत्र सीट पर पांच लाख से अधिक मतों से जीत हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिंदल ने कहा कि वह पिछले 10 वर्षाें में राजनीति से जरूर दूर रहा था। इसके बाद वह वापस ही अपने काम पर ध्यान देना शुरू कर दिया था। अब 10 साल बाद वापस आए हैं। इसलिए अपने क्षेत्र में जनता की फिर से सेवा करने का मन है। आज हमारा देश पूरे विश्व में आगे बढ़ा है। केंद्र सरकार ने पिछले 10 साल में काफी काम किया है। इसके चलते देश पूरे विश्व में डंका बजता है। वे विदेश में घूमते हैं तो वहां के लोग बोलते हैं, यूअर प्राइम मिनिस्टर इज द सुपरस्टार, रॉकस्टार। काफी ऐतिहासिक कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उठाए हैं।

 भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल ने यह भी कहा कि राम मंदिर व धारा 370 का जिक्र करते हुए कहा कि अब राम मंदिर भी बन चुका है और धारा 370 भी हट चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed