फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Features of interview explained

Kaithal News: साक्षात्कार की विशेषता को समझाया

Fri, 28 Mar 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 28 Mar 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Features of interview explained
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय के सायंकालीन सत्र के सभागार में वीरवार को वाणिज्य विभाग एवं कॅरिअर काउंसलिंग गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में बद्दी विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों के लिए रिज्यूम राइटिंग एवं इंटरव्यू स्किल्स संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर साक्षात्कार की विशेषता को समझाया गया।

इसमें विश्वविद्यालय से अरुण कांत पैनोली डीन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्ट्डीज बद्दी विश्वविद्यालय एवं डॉ. राजीव कुमार की ओर से विद्यार्थियों को नौकरियों के लिए रिज्यूम में बायोडाटा और साक्षात्कार में क्या-क्या बातें महत्वपूर्ण रहती हैं, इस पर विस्तार से चर्चा की गई। बताया कि हमें सकारात्मक सोच के साथ नित्य प्रतिदिन अपना उद्देश्य बनाकर कार्य करना चाहिए और अपने अंदर कुशलता को लगातार बढ़ता चाहिए ताकि हम इस आधुनिक युग में ऊंचाइयों पर जा सके।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य वक्ता को पौधा देकर की गई ः कार्यक्रम की शुरुआत में सायंकालीन सत्र के वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष, सेमिनार एवं कॅरिअर काउंसलिंग गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल के अध्यक्ष एवं संयोजक डॉ. मनोज बंसल ने विद्यार्थियों को औपचारिक रूप से रिज्यूम और साक्षात्कार की विशेषता और आवश्यकता के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने इस आयोजन में गहराई से समझा ः सायंकालीन सत्र के प्राचार्य प्रभारी डॉ हरिंद्र गुप्ता ने कार्यक्रम के अंत में आए हुए मुख्य वक्ताओं का एवं कार्यक्रम के संयोजक डॉ मनोज बंसल का धन्यवाद किया और विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वह बताए गई इन सभी तकनीकी बातों का अपने जीवन में अनुसरण करें।

उन्होंने कहा कि इस कदम से वह जीवन में तरक्की कर सकेंगे। उन्होंने इस आयोजन के लिए महाविद्यालय की प्रबंधन समिति एवं आरवीएस के प्रधान अश्विनी शोरेवाला, उनकी पूरी टीम और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सत्यवीर महला का धन्यवाद किया।


इस सेमिनार में 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया ः इस अवसर पर वाणिज्य विभाग एवं सेल के प्राध्यापक प्रो नीतिका गाबा, डॉ निधि बिंदलिश, डॉ मीनू भूटानी, प्रो रीना मक्कर, प्रो रंजू निर्वाणी, प्रो मनीष, डॉ आशा, प्रो रेखा शर्मा, प्रो रेखा गुप्ता, डॉ रितु चौधरी आदि ने अपने भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed